Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चुनाव से पहले वारिस पंजाब दे के सामने चुनौती

समर न्यूज | चंडीगढ़
‘वारिस पंजाब दे’ के सामने पंजाब की राजनीति में आगे बढ़ने से पहले नई चुनौती आ गई है। संगठन के राजनीतिक दल के रूप में पंजीकरण को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने निर्वाचन आयोग से जवाब मांगा है। अदालत ने आयोग को चार सप्ताह में अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है।
संगठन ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए पंजीकरण की प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग की थी। आयोग की ओर से अदालत में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी कुछ चिंताओं का भी उल्लेख किया गया है। ऐसे में अब संगठन के आवेदन पर आयोग की स्थिति और अदालत में दिए जाने वाले जवाब पर सबकी नजर रहेगी। पंजीकरण और चुनाव चिह्न को लेकर स्थिति स्पष्ट होना संगठन के लिए तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण होगा।
न्यायमूर्ति सौरभ बनर्जी की पीठ ने आयोग को चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 4 नवंबर को होगी। संगठन ने जनवरी 2025 में निर्वाचन आयोग के समक्ष राजनीतिक दल के रूप में पंजीकरण के लिए आवेदन किया था। लंबे समय तक निर्णय नहीं होने के बाद संगठन ने अदालत का रुख किया। संगठन की ओर से कहा गया कि विधानसभा चुनाव मार्च 2027 में प्रस्तावित हैं और चुनावी प्रक्रिया शुरू होने से पहले पंजीकरण तथा चुनाव चिह्न को लेकर स्थिति स्पष्ट होना जरूरी है। संगठन ने अदालत से निर्वाचन आयोग को आवेदन पर तय समयसीमा में फैसला करने का निर्देश देने का आग्रह किया।
अदालत ने तत्काल कोई आदेश देने के बजाय निर्वाचन आयोग का पक्ष जानना उचित समझा। आयोग से यह भी स्पष्ट करने को कहा गया है कि आवेदन पर निर्णय लेने में कितना समय लग सकता है।
{राष्ट्रीय सुरक्षा पर आयोग की चिंता: निर्वाचन आयोग की ओर से अदालत में पेश वकील ने कहा कि संगठन के पंजीकरण से जुड़े मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी कुछ चिंताएं हैं। आयोग ने कहा कि आवेदन पर विचार करते समय इन पहलुओं को भी देखा जाना है। इससे पहले संगठन के नेताओं ने आयोग के रुख पर सवाल उठाए थे और आरोप लगाया था कि पंजीकरण की प्रक्रिया को जानबूझकर लंबा खींचा जा रहा है। हालांकि, ये संगठन की ओर से लगाए गए आरोप हैं। आयोग की ओर से अदालत में राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का उल्लेख किया गया है।
{चुनावी तैयारी पर असर: ‘वारिस पंजाब दे’ ने पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर रखी है, लेकिन अभी उसे निर्वाचन आयोग से राजनीतिक दल के रूप में औपचारिक पंजीकरण और चुनाव चिह्न नहीं मिला है। संगठन ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नाम भी घोषित किए हैं। ऐसे में पंजीकरण का फैसला उसके चुनावी कार्यक्रम के लिए महत्वपूर्ण होगा। फिलहाल अंतिम निर्णय निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया और अदालत में होने वाली अगली सुनवाई के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल पार्टी विभिन्न पहलुओं पर मंथन कर रही है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

1208 कर्मचारियों में से 90 फीसदी के डमी होने का संदेह, मेयर मैडम पूरी सूची सार्वजनिक करें : गोशा

दलजीत विक्की |लुधियानासमर न्यूज भाजपा नेता गुरदीप सिंह गोशा ने लुधियाना नगर निगम में 1208 कर्मचारियों की भर्ती और तैनाती को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए मेयर मैडम से मांग की है कि इन सभी कर्मचारियों की पूरी सूची सार्वजनिक की जाए।गोशा ने आरोप लगाया कि इन 1208 कर्मचारियों में से लगभग 90 प्रतिशत के...

सफाई विवाद सुलझा, पार्षद निधि गुप्ता को आप का नोटिस

लक्की मेहता |लुधियानासमर न्यूज निगम के जनरल हाउस में वार्ड की सफाई का मुद्दा उठाने को लेकर आम आदमी पार्टी की पार्षद निधि गुप्ता और चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर (सीएसआई) नीशु घई के बीच हुआ विवाद मंगलवार को मेयर कैंप हाउस में हुई बैठक में सुलझ गया। बैठक में वार्ड की सफाई संबंधी समस्याओं पर चर्चा...

10 मिनट में शिकायत समाधान का प्रयास : डीसीपीसुरक्षा को 24 घंटे हाजिर रहेंगे : एडीसीपी ट्रैफिक

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज त्योहारी सीजन के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए लुधियाना पुलिस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। बस स्टैंड के पास डीसीपी अरविंद मिन्ना और एडीसीपी ट्रैफिक सुखविंदर सिंह ने ट्रैफिक पुलिस, पीसीआर बाइक और पीसीआर गाड़ियों में तैनात पुलिस...

ज्ञानेश कुमार विवाद: क्या मोदी-शाह की सियासत को पहली बार मिल रही चुनौती?

मोहित प्रेम शर्मा एडिटर | द समर न्यूज (हिमाचल प्रदेश)भारतीय राजनीति में लंबे समय से एक सवाल उठता रहा है- क्या नरेंद्र मोदी और अमित शाह की मजबूत राजनीतिक रणनीति के सामने विपक्ष कभी प्रभावी चुनौती खड़ी कर पाएगा? चुनाव दर चुनाव भाजपा की संगठनात्मक ताकत, नेतृत्व की आक्रामक शैली और विपक्ष की बिखरी हुई...

बंगा से कांग्रेस टिकट के लिए मीना सिंह सूंड ने ठोका दावा

जगदीश लाल | बंगापंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बंगा (आरक्षित) सीट पर कांग्रेस की टिकट के लिए दावेदारी तेज होने लगी है। कांग्रेस के दिवंगत विधायक चौधरी तरलोचन सिंह सूंड की पत्नी मीना सिंह सूंड ने भी अपनी दावेदारी पेश की है। उनका कहना है कि उनका परिवार तीन पीढ़ियों से कांग्रेस से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.