Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रिश्वत के पांच लाख नहीं हुए बरामद, राजजीत हुंदल न्यायिक हिरासत में, नए केस में गिरफ्तारी

{2017 की एफआईआर नंबर-1 में इंदरजीत सिंह को शह देने के आरोप में चार दिन का पुलिस रिमांड
सागर पाहवा | मोहाली
समर न्यूज
पुलिस-नशा तस्कर गठजोड़ से जुड़े मामले में बर्खास्त एआईजी राजजीत सिंह हुंदल का तीन दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद शुक्रवार को उन्हें मोहाली की विशेष अदालत में पेश किया गया। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) रिश्वत के पांच लाख रुपये बरामद नहीं कर सकी। इसके बाद अदालत ने हुंदल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
इसी दौरान एएनटीएफ ने कोर्ट परिसर में ही उन्हें एनडीपीएस के एक अन्य मामले में गिरफ्तार कर लिया। नए मामले में एएनटीएफ ने अदालत से राजजीत हुंदल का सात दिन का पुलिस रिमांड मांगा था। जांच एजेंसी ने अदालत में दलील दी कि हुंदल जब एसएसपी पद पर तैनात थे, उस दौरान तत्कालीन पुलिस इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह को कथित तौर पर शह मिली थी। इस मामले में हुंदल से पूछताछ की जानी है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने राजजीत हुंदल का चार दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया।
2017 की एफआईआर से जुड़ा है मामला: राजजीत हुंदल के खिलाफ कार्रवाई का संबंध वर्ष 2017 में दर्ज एसटीएफ की एफआईआर नंबर 1 से है। यह एफआईआर 12 जून 2017 को थाना स्पेशल टास्क फोर्स मोहाली में तत्कालीन इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह के खिलाफ दर्ज की गई थी। इसमें एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21, 22, 59(2)(बी) और आईपीसी की धाराओं 218, 466, 471 व 120-बी समेत अन्य धाराएं लगाई गई थीं। हाईकोर्ट के रिकॉर्ड के अनुसार जांच के दौरान इंदरजीत सिंह पर नशा तस्करों के साथ कथित मिलीभगत, नशीले पदार्थों की तस्करी में मदद, लोगों को झूठे ड्रग मामलों में फंसाने और वसूली जैसे गंभीर आरोप सामने आए थे। जांच में यह भी आरोप सामने आया कि भारी मात्रा में नशीले पदार्थों की बरामदगी वाले कुछ मामलों में जांच प्रक्रिया का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल किया गया।
हुंदल की भूमिका की जांच के लिए बनी थी एसआईटी: इंदरजीत सिंह के साथ राजजीत हुंदल के कथित संबंधों को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने दिसंबर 2017 में अलग से जांच के आदेश दिए थे। अदालत ने राजजीत हुंदल और इंदरजीत सिंह के बीच संबंधों की जांच के लिए तीन सदस्यीय एसआईटी गठित की थी। इसमें सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय, प्रबोध कुमार और कुंवर विजय प्रताप सिंह शामिल थे। वर्ष 2023 में एसआईटी की रिपोर्टों के आधार पर पंजाब सरकार ने बाद में राजजीत हुंदल को सेवा से बर्खास्त किया। हाईकोर्ट के रिकॉर्ड में दर्ज सरकारी कार्रवाई के अनुसार सरकार ने डीजीपी को निर्देश दिए कि राजजीत हुंदल को एफआईआर नंबर 1 में आईपीसी की धारा 120-बी के तहत आरोपी के तौर पर नामजद किया जाए।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

1208 कर्मचारियों में से 90 फीसदी के डमी होने का संदेह, मेयर मैडम पूरी सूची सार्वजनिक करें : गोशा

दलजीत विक्की |लुधियानासमर न्यूज भाजपा नेता गुरदीप सिंह गोशा ने लुधियाना नगर निगम में 1208 कर्मचारियों की भर्ती और तैनाती को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए मेयर मैडम से मांग की है कि इन सभी कर्मचारियों की पूरी सूची सार्वजनिक की जाए।गोशा ने आरोप लगाया कि इन 1208 कर्मचारियों में से लगभग 90 प्रतिशत के...

सफाई विवाद सुलझा, पार्षद निधि गुप्ता को आप का नोटिस

लक्की मेहता |लुधियानासमर न्यूज निगम के जनरल हाउस में वार्ड की सफाई का मुद्दा उठाने को लेकर आम आदमी पार्टी की पार्षद निधि गुप्ता और चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर (सीएसआई) नीशु घई के बीच हुआ विवाद मंगलवार को मेयर कैंप हाउस में हुई बैठक में सुलझ गया। बैठक में वार्ड की सफाई संबंधी समस्याओं पर चर्चा...

10 मिनट में शिकायत समाधान का प्रयास : डीसीपीसुरक्षा को 24 घंटे हाजिर रहेंगे : एडीसीपी ट्रैफिक

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज त्योहारी सीजन के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए लुधियाना पुलिस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। बस स्टैंड के पास डीसीपी अरविंद मिन्ना और एडीसीपी ट्रैफिक सुखविंदर सिंह ने ट्रैफिक पुलिस, पीसीआर बाइक और पीसीआर गाड़ियों में तैनात पुलिस...

ज्ञानेश कुमार विवाद: क्या मोदी-शाह की सियासत को पहली बार मिल रही चुनौती?

मोहित प्रेम शर्मा एडिटर | द समर न्यूज (हिमाचल प्रदेश)भारतीय राजनीति में लंबे समय से एक सवाल उठता रहा है- क्या नरेंद्र मोदी और अमित शाह की मजबूत राजनीतिक रणनीति के सामने विपक्ष कभी प्रभावी चुनौती खड़ी कर पाएगा? चुनाव दर चुनाव भाजपा की संगठनात्मक ताकत, नेतृत्व की आक्रामक शैली और विपक्ष की बिखरी हुई...

बंगा से कांग्रेस टिकट के लिए मीना सिंह सूंड ने ठोका दावा

जगदीश लाल | बंगापंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बंगा (आरक्षित) सीट पर कांग्रेस की टिकट के लिए दावेदारी तेज होने लगी है। कांग्रेस के दिवंगत विधायक चौधरी तरलोचन सिंह सूंड की पत्नी मीना सिंह सूंड ने भी अपनी दावेदारी पेश की है। उनका कहना है कि उनका परिवार तीन पीढ़ियों से कांग्रेस से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.