Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भ्रष्टाचार के मामले में शिकायतकर्ता ने भुल्लर व सहयोगी की आवाज पहचानी

समर न्यूज। चंडीगढ़

निलंबित पंजाब पुलिस डीआईजी एचएस भुल्लर से जुड़े कथित रिश्वत मामले में शिकायतकर्ता आकाश बत्ता ने सीबीआई की विशेष अदालत में भुल्लर और कथित बिचौलिए कृष्णु शर्मा की आवाज पहचानने की बात कही है।
सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने जाल बिछाने की कार्रवाई के दौरान रिकॉर्ड की गई बातचीत का ऑडियो अदालत में चलाया। बत्ता ने कहा कि रिकॉर्डिंग में दोनों की आवाज वह पहचान सकता है और बातचीत उसके सामने नियंत्रित फोन कॉल के दौरान हुई थी। मामला मंडी गोबिंदगढ़ के कबाड़ कारोबारी बत्ता की शिकायत से जुड़ा है। आरोप है कि तत्कालीन रोपड़ रेंज डीआईजी भुल्लर ने एक निजी बिचौलिए के जरिए सिरहिंद थाने में दर्ज मामले में कारोबारी को राहत देने और उसके कारोबार के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं करने के बदले रिश्वत मांगी थी।
जांच के बाद 16 अक्टूबर 2025 को बिचौलिए को कथित तौर पर 5 लाख रुपये लेते पकड़ा गया और उसी दिन भुल्लर को गिरफ्तार किया गया था। मामले में दिसंबर 2025 में आरोपपत्र दाखिल हुआ व जुलाई 2026 में अदालत ने आरोप तय किए।
{नकदी की पहचान: सुनवाई में अभियोजन ने 500 रुपये के नोटों से भरा सीलबंद कपड़े का पैकेट भी पेश किया। बत्ता ने इसे वही थैला और वही नोट बताया, जिनका इस्तेमाल कथित रिश्वत राशि देने के लिए किया गया था। अदालत में इस मामले की गवाही आगे जारी रहेगी। अदालत ने मामले में बत्ता की गवाही की आगे की रिकॉर्डिंग के लिए 5 अक्टूबर की तारीख तय की है। भुल्लर की जमानत याचिका का मामला सुप्रीम कोर्ट में भी लंबित है और उसकी अगली सुनवाई 27 अक्टूबर को सूचीबद्ध है। भुल्लर ने पहले आरोपों से इनकार करते हुए खुद को फंसाए जाने की दलील दी है।

भुल्लर को कोर्ट लाने वाला एएसआई खुद सीबीआई केस में आरोपी
निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की रिश्वत मामले में सुनवाई के दौरान चंडीगढ़ पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे। भुल्लर को बुड़ैल जेल से सीबीआई की विशेष अदालत लाने वाला एएसआई शेर सिंह खुद एक रिश्वत मामले में आरोपी है। अदालत ने चंडीगढ़ के एसएसपी को यह जांचने के निर्देश दिए कि उसे भुल्लर की सुरक्षा ड्यूटी कैसे सौंपी गई। सीबीआई के अनुसार शेर सिंह को 11 मार्च 2025 को बिचौलिए रिंकू के साथ 54,400 रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया था। आरोप है कि उसने एक व्यक्ति से मामला निपटाने के लिए डेढ़ लाख रुपये मांगे थे। इस मामले में भी उसी विशेष अदालत में सुनवाई चल रही है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

1208 कर्मचारियों में से 90 फीसदी के डमी होने का संदेह, मेयर मैडम पूरी सूची सार्वजनिक करें : गोशा

दलजीत विक्की |लुधियानासमर न्यूज भाजपा नेता गुरदीप सिंह गोशा ने लुधियाना नगर निगम में 1208 कर्मचारियों की भर्ती और तैनाती को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए मेयर मैडम से मांग की है कि इन सभी कर्मचारियों की पूरी सूची सार्वजनिक की जाए।गोशा ने आरोप लगाया कि इन 1208 कर्मचारियों में से लगभग 90 प्रतिशत के...

सफाई विवाद सुलझा, पार्षद निधि गुप्ता को आप का नोटिस

लक्की मेहता |लुधियानासमर न्यूज निगम के जनरल हाउस में वार्ड की सफाई का मुद्दा उठाने को लेकर आम आदमी पार्टी की पार्षद निधि गुप्ता और चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर (सीएसआई) नीशु घई के बीच हुआ विवाद मंगलवार को मेयर कैंप हाउस में हुई बैठक में सुलझ गया। बैठक में वार्ड की सफाई संबंधी समस्याओं पर चर्चा...

10 मिनट में शिकायत समाधान का प्रयास : डीसीपीसुरक्षा को 24 घंटे हाजिर रहेंगे : एडीसीपी ट्रैफिक

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज त्योहारी सीजन के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए लुधियाना पुलिस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। बस स्टैंड के पास डीसीपी अरविंद मिन्ना और एडीसीपी ट्रैफिक सुखविंदर सिंह ने ट्रैफिक पुलिस, पीसीआर बाइक और पीसीआर गाड़ियों में तैनात पुलिस...

ज्ञानेश कुमार विवाद: क्या मोदी-शाह की सियासत को पहली बार मिल रही चुनौती?

मोहित प्रेम शर्मा एडिटर | द समर न्यूज (हिमाचल प्रदेश)भारतीय राजनीति में लंबे समय से एक सवाल उठता रहा है- क्या नरेंद्र मोदी और अमित शाह की मजबूत राजनीतिक रणनीति के सामने विपक्ष कभी प्रभावी चुनौती खड़ी कर पाएगा? चुनाव दर चुनाव भाजपा की संगठनात्मक ताकत, नेतृत्व की आक्रामक शैली और विपक्ष की बिखरी हुई...

बंगा से कांग्रेस टिकट के लिए मीना सिंह सूंड ने ठोका दावा

जगदीश लाल | बंगापंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बंगा (आरक्षित) सीट पर कांग्रेस की टिकट के लिए दावेदारी तेज होने लगी है। कांग्रेस के दिवंगत विधायक चौधरी तरलोचन सिंह सूंड की पत्नी मीना सिंह सूंड ने भी अपनी दावेदारी पेश की है। उनका कहना है कि उनका परिवार तीन पीढ़ियों से कांग्रेस से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.