Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गिल रोड पुल पर हादसे का खतरा, क्लैंप के सहारे टिकी रिटेनिंग वॉल!

लक्की मेहता | लुधियाना
समर न्यूज

गिल चौक के पास सिद्धवां नहर पर बना गिल रोड पुल इन दिनों बदहाली के चलते हादसे को न्योता दे रहा है। पुल की रिटेनिंग वॉल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर गिर चुका है, जबकि कुछ हिस्सा कथित तौर पर क्लैंप के सहारे टिका हुआ है। क्षतिग्रस्त हिस्से से सरिया बाहर निकल आया है।
पुल की सुरक्षा रेलिंग और ग्रिल भी कई जगह से टूट चुकी हैं या गायब हैं। पुल की यह हालत उस मार्ग पर और गंभीर चिंता पैदा कर रही है, जहां से रोजाना बड़ी संख्या में वाहन गिल गांव के अलावा मालेरकोटला और पटियाला की ओर आते-जाते हैं। सामाजिक कार्यकर्ताओं जसविंदर सिंह शम्मी और अरविंद शर्मा ने पुल की स्थिति को लेकर पंजाब के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और डिप्टी कमिश्नर लुधियाना को शिकायत भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
{टूटी रेलिंग-ग्रिल भी मौके पर पड़ी: शिकायतकर्ताओं के मुताबिक सिद्धवां नहर किनारे लगी सुरक्षा रेलिंग और ग्रिल कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हैं। कुछ टूटे हिस्से मौके पर पड़े हैं, लेकिन उन्हें दोबारा स्थापित नहीं किया गया। इससे वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
{बारिश और कटाव बढ़ा सकते हैं खतरा: शिकायतकर्ताओं ने आशंका जताई कि भारी बारिश या लगातार कटाव की स्थिति में क्षतिग्रस्त रिटेनिंग वॉल और कमजोर हो सकती है। उन्होंने कहा कि किसी हादसे के बाद कार्रवाई करने के बजाय पहले ही पुल की तकनीकी जांच और मरम्मत जरूरी है।
{संयुक्त टीम से तत्काल सुरक्षा जांच की मांग: जसविंदर सिंह शम्मी और अरविंद शर्मा ने मांग की है कि संबंधित विभागों की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर पुल का तत्काल सुरक्षा निरीक्षण करे। रिटेनिंग वॉल, क्षतिग्रस्त हिस्सों और सुरक्षा रेलिंग की मरम्मत के साथ पुल को मजबूत किया जाए। उन्होंने संभावित हादसे से पहले जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग भी की है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

1208 कर्मचारियों में से 90 फीसदी के डमी होने का संदेह, मेयर मैडम पूरी सूची सार्वजनिक करें : गोशा

दलजीत विक्की |लुधियानासमर न्यूज भाजपा नेता गुरदीप सिंह गोशा ने लुधियाना नगर निगम में 1208 कर्मचारियों की भर्ती और तैनाती को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए मेयर मैडम से मांग की है कि इन सभी कर्मचारियों की पूरी सूची सार्वजनिक की जाए।गोशा ने आरोप लगाया कि इन 1208 कर्मचारियों में से लगभग 90 प्रतिशत के...

सफाई विवाद सुलझा, पार्षद निधि गुप्ता को आप का नोटिस

लक्की मेहता |लुधियानासमर न्यूज निगम के जनरल हाउस में वार्ड की सफाई का मुद्दा उठाने को लेकर आम आदमी पार्टी की पार्षद निधि गुप्ता और चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर (सीएसआई) नीशु घई के बीच हुआ विवाद मंगलवार को मेयर कैंप हाउस में हुई बैठक में सुलझ गया। बैठक में वार्ड की सफाई संबंधी समस्याओं पर चर्चा...

10 मिनट में शिकायत समाधान का प्रयास : डीसीपीसुरक्षा को 24 घंटे हाजिर रहेंगे : एडीसीपी ट्रैफिक

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज त्योहारी सीजन के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए लुधियाना पुलिस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। बस स्टैंड के पास डीसीपी अरविंद मिन्ना और एडीसीपी ट्रैफिक सुखविंदर सिंह ने ट्रैफिक पुलिस, पीसीआर बाइक और पीसीआर गाड़ियों में तैनात पुलिस...

ज्ञानेश कुमार विवाद: क्या मोदी-शाह की सियासत को पहली बार मिल रही चुनौती?

मोहित प्रेम शर्मा एडिटर | द समर न्यूज (हिमाचल प्रदेश)भारतीय राजनीति में लंबे समय से एक सवाल उठता रहा है- क्या नरेंद्र मोदी और अमित शाह की मजबूत राजनीतिक रणनीति के सामने विपक्ष कभी प्रभावी चुनौती खड़ी कर पाएगा? चुनाव दर चुनाव भाजपा की संगठनात्मक ताकत, नेतृत्व की आक्रामक शैली और विपक्ष की बिखरी हुई...

बंगा से कांग्रेस टिकट के लिए मीना सिंह सूंड ने ठोका दावा

जगदीश लाल | बंगापंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बंगा (आरक्षित) सीट पर कांग्रेस की टिकट के लिए दावेदारी तेज होने लगी है। कांग्रेस के दिवंगत विधायक चौधरी तरलोचन सिंह सूंड की पत्नी मीना सिंह सूंड ने भी अपनी दावेदारी पेश की है। उनका कहना है कि उनका परिवार तीन पीढ़ियों से कांग्रेस से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.