Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुरुक्षेत्र में बदलेगा मौसम का मिजाज: सप्ताहभर साफ रहेगा आसमान, धान कटाई में आएगी तेजी

summer express ,कुरुक्षेत्र। पिछले सोमवार हुई बूंदाबांदी के बाद अब जिले में मौसम के सामान्य होने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी एक सप्ताह के दौरान ज्यादातर समय मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। हालांकि तापमान में एक-दो डिग्री का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अक्टूबर के शुरुआती दिनों में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम साफ रहने से सबसे ज्यादा फायदा धान की कटाई में जुटे किसानों को मिलने की उम्मीद है।

खेतों में तैयार खड़ी धान की फसल की कटाई के साथ उसे मंडियों तक पहुंचाने का काम भी तेज हो सकेगा। खेतों में नमी कम होने से कंबाइन मशीनों के जरिए कटाई में तेजी आएगी। किसान भी मौसम अनुकूल रहने की संभावना को देखते हुए धान की कटाई जल्द पूरी करने की तैयारी कर रहे हैं।

28 सितंबर को हुई बूंदाबांदी के बाद सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ गई थी। मंगलवार से बारिश का दौर थमने के बाद दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वहीं सुबह और शाम हल्की ठंडक के साथ रात के तापमान में गिरावट से मौसम सुहावना बना हुआ है।

कृषि विशेषज्ञ डॉ. दर्शन के अनुसार अगले कुछ दिनों में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने या हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना से पूरी तरह इनकार नहीं किया जा सकता।

मौसम साफ रहने की स्थिति में धान कटाई का काम रफ्तार पकड़ सकता है और मंडियों में फसल की आवक बढ़ने की संभावना है। इसके अलावा कटाई के बाद खेतों और खुले स्थानों पर धान को सुखाने में भी किसानों को मौसम का फायदा मिलेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

1208 कर्मचारियों में से 90 फीसदी के डमी होने का संदेह, मेयर मैडम पूरी सूची सार्वजनिक करें : गोशा

दलजीत विक्की |लुधियानासमर न्यूज भाजपा नेता गुरदीप सिंह गोशा ने लुधियाना नगर निगम में 1208 कर्मचारियों की भर्ती और तैनाती को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए मेयर मैडम से मांग की है कि इन सभी कर्मचारियों की पूरी सूची सार्वजनिक की जाए।गोशा ने आरोप लगाया कि इन 1208 कर्मचारियों में से लगभग 90 प्रतिशत के...

सफाई विवाद सुलझा, पार्षद निधि गुप्ता को आप का नोटिस

लक्की मेहता |लुधियानासमर न्यूज निगम के जनरल हाउस में वार्ड की सफाई का मुद्दा उठाने को लेकर आम आदमी पार्टी की पार्षद निधि गुप्ता और चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर (सीएसआई) नीशु घई के बीच हुआ विवाद मंगलवार को मेयर कैंप हाउस में हुई बैठक में सुलझ गया। बैठक में वार्ड की सफाई संबंधी समस्याओं पर चर्चा...

10 मिनट में शिकायत समाधान का प्रयास : डीसीपीसुरक्षा को 24 घंटे हाजिर रहेंगे : एडीसीपी ट्रैफिक

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज त्योहारी सीजन के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए लुधियाना पुलिस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। बस स्टैंड के पास डीसीपी अरविंद मिन्ना और एडीसीपी ट्रैफिक सुखविंदर सिंह ने ट्रैफिक पुलिस, पीसीआर बाइक और पीसीआर गाड़ियों में तैनात पुलिस...

ज्ञानेश कुमार विवाद: क्या मोदी-शाह की सियासत को पहली बार मिल रही चुनौती?

मोहित प्रेम शर्मा एडिटर | द समर न्यूज (हिमाचल प्रदेश)भारतीय राजनीति में लंबे समय से एक सवाल उठता रहा है- क्या नरेंद्र मोदी और अमित शाह की मजबूत राजनीतिक रणनीति के सामने विपक्ष कभी प्रभावी चुनौती खड़ी कर पाएगा? चुनाव दर चुनाव भाजपा की संगठनात्मक ताकत, नेतृत्व की आक्रामक शैली और विपक्ष की बिखरी हुई...

बंगा से कांग्रेस टिकट के लिए मीना सिंह सूंड ने ठोका दावा

जगदीश लाल | बंगापंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बंगा (आरक्षित) सीट पर कांग्रेस की टिकट के लिए दावेदारी तेज होने लगी है। कांग्रेस के दिवंगत विधायक चौधरी तरलोचन सिंह सूंड की पत्नी मीना सिंह सूंड ने भी अपनी दावेदारी पेश की है। उनका कहना है कि उनका परिवार तीन पीढ़ियों से कांग्रेस से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.