Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कसौली से ‘संकल्प रथ यात्रा’ का आगाज, राज्यपाल ने नशामुक्त समाज के लिए सामूहिक भागीदारी पर दिया जोर

Summer express/सोलन-:राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने शुक्रवार को सोलन जिले के कसौली में उतिष्ठ भारत सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित नशा-विरोधी जागरूकता अभियान ‘संकल्प रथ यात्रा’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने नशे के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए सरकार के साथ समाज की सक्रिय भागीदारी को जरूरी बताया।राज्यपाल ने कहा कि नशे की समस्या का सबसे गंभीर प्रभाव युवा पीढ़ी पर पड़ रहा है। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से बच्चों के व्यवहार में होने वाले असामान्य बदलावों पर नजर रखने, उनकी बात धैर्यपूर्वक सुनने और उन्हें परिवार का सहयोग देने का आग्रह किया।उन्होंने कहा कि नशा केवल कानून-व्यवस्था से जुड़ा विषय नहीं, बल्कि गंभीर सामाजिक और स्वास्थ्य चुनौती भी है। नशे के खिलाफ अभियान में तस्करों और संगठित अपराध के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के साथ-साथ प्रभावित लोगों के उपचार, पुनर्वास और समाज की मुख्यधारा में पुनः शामिल करने पर भी ध्यान देना आवश्यक है।

राज्यपाल ने पर्यटन एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी मजबूत करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि नशे की तस्करी पर प्रभावी अंकुश से युवाओं को इसके दुष्प्रभावों से बचाया जा सकता है। उन्होंने पुलिस, सुरक्षा बलों, प्रशासन और जांच एजेंसियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस चुनौती का समाधान केवल सरकारी स्तर पर संभव नहीं है।उन्होंने स्कूलों में नियमित परामर्श, खेल, योग, सांस्कृतिक गतिविधियों, कौशल विकास और विद्यार्थियों के साथ सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ जागरूकता में स्कूलों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।राज्यपाल ने कसौली छावनी बोर्ड, सेना के जवानों और संस्थानों से भी अपने अनुभव, अनुशासन और मार्गदर्शन के माध्यम से अभियान में योगदान देने का आह्वान किया। साथ ही धार्मिक एवं आध्यात्मिक संगठनों, महिला समूहों, युवा संगठनों, शिक्षण संस्थानों और नागरिक समाज से अभियान से जुड़ने की अपील की।उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा अपनी ऊर्जा को खेल, योग, शिक्षा, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण में लगाने का आग्रह किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने समाज के लिए उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया।

सांसद सुरेश कश्यप ने नशा विरोधी अभियान के आयोजन के लिए उतिष्ठ भारत सेवा ट्रस्ट को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नशे के कारण परिवार प्रभावित हो रहे हैं और युवाओं को इससे बचाने के लिए खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है।स्थानीय विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने राज्यपाल का कसौली विधानसभा क्षेत्र में स्वागत करते हुए कहा कि नशे की समस्या से निपटने में शिक्षण संस्थानों और समाज की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने इस चुनौती के समाधान के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।इससे पहले उतिष्ठ भारत सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टी नवनीत गौरियाल ने राज्यपाल का स्वागत किया और जागरूकता अभियान तथा ‘संकल्प रथ यात्रा’ की विस्तृत जानकारी दी।कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक टी. साई दत्तात्रेय, ट्रस्ट के अध्यक्ष राज किशोर, संरक्षक राज कुमार सिंगला, सेंट मैरी स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर टेस्विन सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

1208 कर्मचारियों में से 90 फीसदी के डमी होने का संदेह, मेयर मैडम पूरी सूची सार्वजनिक करें : गोशा

दलजीत विक्की |लुधियानासमर न्यूज भाजपा नेता गुरदीप सिंह गोशा ने लुधियाना नगर निगम में 1208 कर्मचारियों की भर्ती और तैनाती को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए मेयर मैडम से मांग की है कि इन सभी कर्मचारियों की पूरी सूची सार्वजनिक की जाए।गोशा ने आरोप लगाया कि इन 1208 कर्मचारियों में से लगभग 90 प्रतिशत के...

सफाई विवाद सुलझा, पार्षद निधि गुप्ता को आप का नोटिस

लक्की मेहता |लुधियानासमर न्यूज निगम के जनरल हाउस में वार्ड की सफाई का मुद्दा उठाने को लेकर आम आदमी पार्टी की पार्षद निधि गुप्ता और चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर (सीएसआई) नीशु घई के बीच हुआ विवाद मंगलवार को मेयर कैंप हाउस में हुई बैठक में सुलझ गया। बैठक में वार्ड की सफाई संबंधी समस्याओं पर चर्चा...

10 मिनट में शिकायत समाधान का प्रयास : डीसीपीसुरक्षा को 24 घंटे हाजिर रहेंगे : एडीसीपी ट्रैफिक

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज त्योहारी सीजन के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए लुधियाना पुलिस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। बस स्टैंड के पास डीसीपी अरविंद मिन्ना और एडीसीपी ट्रैफिक सुखविंदर सिंह ने ट्रैफिक पुलिस, पीसीआर बाइक और पीसीआर गाड़ियों में तैनात पुलिस...

ज्ञानेश कुमार विवाद: क्या मोदी-शाह की सियासत को पहली बार मिल रही चुनौती?

मोहित प्रेम शर्मा एडिटर | द समर न्यूज (हिमाचल प्रदेश)भारतीय राजनीति में लंबे समय से एक सवाल उठता रहा है- क्या नरेंद्र मोदी और अमित शाह की मजबूत राजनीतिक रणनीति के सामने विपक्ष कभी प्रभावी चुनौती खड़ी कर पाएगा? चुनाव दर चुनाव भाजपा की संगठनात्मक ताकत, नेतृत्व की आक्रामक शैली और विपक्ष की बिखरी हुई...

बंगा से कांग्रेस टिकट के लिए मीना सिंह सूंड ने ठोका दावा

जगदीश लाल | बंगापंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बंगा (आरक्षित) सीट पर कांग्रेस की टिकट के लिए दावेदारी तेज होने लगी है। कांग्रेस के दिवंगत विधायक चौधरी तरलोचन सिंह सूंड की पत्नी मीना सिंह सूंड ने भी अपनी दावेदारी पेश की है। उनका कहना है कि उनका परिवार तीन पीढ़ियों से कांग्रेस से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.