Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नौ साल बाद तिहाड़ से बाहर आया जगतार सिंह जौहल

एजेंसी। नई दिल्ली

ब्रिटिश नागरिक जगतार सिंह जौहल उर्फ जग्गी जौहल करीब नौ साल हिरासत में रहने के बाद तिहाड़ जेल से बाहर आ गया। दिल्ली हाईकोर्ट ने 18 सितंबर को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से जुड़े सात मामलों में उसे जमानत दी थी।
जमानत की शर्तें पूरी होने के बावजूद रिहाई में देरी के बाद उसके वकीलों ने अदालत का रुख किया। अदालत के निर्देश के बाद उसकी रिहाई हुई। जौहल को नवंबर 2017 में पंजाब में अपनी शादी के लिए भारत आने के बाद गिरफ्तार किया गया था। जौहल पर पंजाब में 2016-17 के दौरान हुई लक्षित हत्याओं और हमलों से जुड़ी कथित साजिश में खालिस्तान लिबरेशन फोर्स को धन और अन्य सहायता देने के आरोप हैं। वह इन आरोपों से इनकार करते रहे हैं। हाईकोर्ट ने लंबी हिरासत और मुकदमों की धीमी प्रगति को जमानत का आधार माना।
अदालत ने कहा कि कई गवाहों की गवाही अभी बाकी है और मुकदमे जल्द पूरा होने की संभावना नहीं है।
अदालत ने पासपोर्ट जमा करने, नियमित रूप से जांच अधिकारी के सामने पेश होने व गवाहों से संपर्क नहीं करने जैसी शर्तें लगाई हैं।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 10 आरोपी गिरफ्तार

Summer express, अमृतसर। पंजाब में त्योहारों से पहले माहौल बिगाड़ने की कथित साजिश के बीच अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट ने हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में गिरोह के पाकिस्तान की...

केरल में मिनी कूपर की टक्कर से तीन की मौत, चार कॉलेज छात्र गिरफ्तार

Summer expressm कोच्चि। केरल के एर्नाकुलम जिले में नेडुम्बसेरी एयरपोर्ट रोड पर मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने कार में सवार चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। हादसा रविवार को हुआ था। पुलिस को आशंका है कि दुर्घटना के समय कार की रफ्तार काफी तेज...

पंजाब में चरमराई कानून-व्यवस्था, नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या चिंताजनक: मनोज कुमार झा

Summer express , लुधियाना,(दलजीत विक्की) पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की मानसा में हुई हत्या पर भारतीय जनता पार्टी के जिला मुख्य प्रवक्ता मनोज कुमार झा ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इस वारदात को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक बताते...

शिमला में सड़क सुरक्षा मजबूत करने की मांग,103 टनल और लालपानी चौक पर स्पीड ब्रेकर लगाने का आग्रह

Summer express/शिमला, संजू -:शिमला शहर में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और संभावित सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) ने जिला प्रशासन से प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। इस संबंध में संयुक्त संगठनों ने अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था), शिमला को ज्ञापन...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी,अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

Summer express/शिमला/ संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस दौरान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.