Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमन भारती का पलटवार, जयराम सरकार में डबल इंजन नहीं, डबल रिमोट की सरकार थी

Summer express/ हमीरपुर, अरविंद-: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल के हमीरपुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को लेकर दिए गए बयानों पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन भारती ने पलटवार किया है। हमीरपुर सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने भाजपा पर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री को लेकर अनावश्यक बयानबाजी करने का आरोप लगाया।सुमन भारती ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में हिमाचल प्रदेश में डबल इंजन की सरकार नहीं, बल्कि डबल रिमोट की सरकार थी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश सरकार का रिमोट केंद्र के पास था, जबकि तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के पास केवल टीवी का रिमोट रह गया था। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार हिमाचल के हितों और विकास से जुड़े मुद्दों पर काम कर रही है तथा कई योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के विकास और आत्मनिर्भर हिमाचल को लेकर जो लक्ष्य तय किए हैं, उन्हें पूरा करने की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है। उन्होंने भाजपा नेताओं पर आरोप लगाया कि उन्हें प्रदेश में हो रहे विकास कार्य दिखाई नहीं दे रहे हैं।सुमन भारती ने किशाऊ बांध परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस परियोजना को हिमाचल के हित और प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के तौर पर आगे बढ़ाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यकाल में केंद्र के समक्ष हिमाचल के हितों से जुड़े मुद्दों को अपेक्षित मजबूती से नहीं उठाया गया।उन्होंने भाजपा नेताओं से सवाल किया कि पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को लेकर पार्टी का स्पष्ट रुख क्या है। साथ ही उन्होंने पूछा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में केंद्र से मिली आरडीजी ग्रांट की राशि का किस प्रकार इस्तेमाल किया गया, इसका भी जवाब जनता के सामने रखा जाना चाहिए।सुमन भारती ने कहा कि भाजपा को वर्तमान सरकार पर सवाल उठाने से पहले अपने कार्यकाल के दौरान लिए गए फैसलों और वित्तीय स्थिति को लेकर भी जनता को जवाब देना चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.