Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला के संवेदनशील क्षेत्रों में रैलियों और प्रदर्शनों पर रोक, 30 नवंबर तक लागू रहेंगे आदेश

Summer express/शिमला-:  जिला दंडाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने शहर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक शांति बनाए रखने के लिए पंजाब सुरक्षा राज्य अधिनियम, 1953 की धारा 6 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। ये आदेश 1 अक्तूबर से प्रभावी होकर 30 नवंबर 2026 तक लागू रहेंगे।आदेश के तहत मॉल रोड और आसपास के चिन्हित क्षेत्रों में सार्वजनिक बैठकें, जुलूस, रैलियां, प्रदर्शन, नारेबाजी और बैंड बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। इन गतिविधियों के आयोजन के लिए सक्षम प्राधिकारी से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य किया गया है।

इसके अलावा ऐसे सामान या वस्तुएं ले जाने पर भी रोक रहेगी, जिनका इस्तेमाल हथियार के रूप में किया जा सकता है। हालांकि, ड्यूटी के दौरान पुलिस, अर्द्धसैनिक बलों और सैन्य कर्मियों पर यह आदेश लागू नहीं होगा।

इन क्षेत्रों में लागू रहेगा प्रतिबंध:

छोटा शिमला से कैनेडी हाउस एवं रिज तक मॉल रोड।

रेंडेजवस रेस्टोरेंट से रिवोली सिनेमा की ओर जाने वाला मार्ग, 150 मीटर तक।

स्कैंडल प्वाइंट से काली बाड़ी मंदिर तक का क्षेत्र।

छोटा शिमला गुरुद्वारा से छोटा शिमला-कसुम्पटी मार्ग तक लिंक रोड।

छोटा शिमला चौक से राजभवन होते हुए ओक ओवर तक का मार्ग।

छोटा शिमला गुरुद्वारा के समीप से कसुम्पटी रोड की ओर जाने वाली सीढ़ियां एवं पैदल मार्ग।

कार्ट रोड से मजीठा हाउस तक लिंक रोड।

ए.जी. कार्यालय से कार्ट रोड की ओर जाने वाला मार्ग।

सी.पी.डब्ल्यू.डी. कार्यालय से चौड़ा मैदान तक जाने वाला मार्ग।

पुलिस गुमटी से उपायुक्त कार्यालय के ऊपर की ओर लोअर बाजार की तरफ 50 मीटर तक का क्षेत्र।

जिला प्रशासन ने संबंधित व्यक्तियों और संगठनों से आदेशों का पालन करने की अपील की है। आदेश का उल्लंघन कानून के तहत दंडनीय होगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

1208 कर्मचारियों में से 90 फीसदी के डमी होने का संदेह, मेयर मैडम पूरी सूची सार्वजनिक करें : गोशा

दलजीत विक्की |लुधियानासमर न्यूज भाजपा नेता गुरदीप सिंह गोशा ने लुधियाना नगर निगम में 1208 कर्मचारियों की भर्ती और तैनाती को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए मेयर मैडम से मांग की है कि इन सभी कर्मचारियों की पूरी सूची सार्वजनिक की जाए।गोशा ने आरोप लगाया कि इन 1208 कर्मचारियों में से लगभग 90 प्रतिशत के...

सफाई विवाद सुलझा, पार्षद निधि गुप्ता को आप का नोटिस

लक्की मेहता |लुधियानासमर न्यूज निगम के जनरल हाउस में वार्ड की सफाई का मुद्दा उठाने को लेकर आम आदमी पार्टी की पार्षद निधि गुप्ता और चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर (सीएसआई) नीशु घई के बीच हुआ विवाद मंगलवार को मेयर कैंप हाउस में हुई बैठक में सुलझ गया। बैठक में वार्ड की सफाई संबंधी समस्याओं पर चर्चा...

10 मिनट में शिकायत समाधान का प्रयास : डीसीपीसुरक्षा को 24 घंटे हाजिर रहेंगे : एडीसीपी ट्रैफिक

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज त्योहारी सीजन के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए लुधियाना पुलिस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। बस स्टैंड के पास डीसीपी अरविंद मिन्ना और एडीसीपी ट्रैफिक सुखविंदर सिंह ने ट्रैफिक पुलिस, पीसीआर बाइक और पीसीआर गाड़ियों में तैनात पुलिस...

ज्ञानेश कुमार विवाद: क्या मोदी-शाह की सियासत को पहली बार मिल रही चुनौती?

मोहित प्रेम शर्मा एडिटर | द समर न्यूज (हिमाचल प्रदेश)भारतीय राजनीति में लंबे समय से एक सवाल उठता रहा है- क्या नरेंद्र मोदी और अमित शाह की मजबूत राजनीतिक रणनीति के सामने विपक्ष कभी प्रभावी चुनौती खड़ी कर पाएगा? चुनाव दर चुनाव भाजपा की संगठनात्मक ताकत, नेतृत्व की आक्रामक शैली और विपक्ष की बिखरी हुई...

बंगा से कांग्रेस टिकट के लिए मीना सिंह सूंड ने ठोका दावा

जगदीश लाल | बंगापंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बंगा (आरक्षित) सीट पर कांग्रेस की टिकट के लिए दावेदारी तेज होने लगी है। कांग्रेस के दिवंगत विधायक चौधरी तरलोचन सिंह सूंड की पत्नी मीना सिंह सूंड ने भी अपनी दावेदारी पेश की है। उनका कहना है कि उनका परिवार तीन पीढ़ियों से कांग्रेस से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.