Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शराब ठेका मालिकों के लिए अब एफएसएसएआई लाइसेंस जरूरी, हमीरपुर में 145 दुकानों के पास नहीं लाइसेंस

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:शराब बेचने वाले ठेका मालिकों के लिए अब एफएसएसएआई (FSSAI) का लाइसेंस लेना जरूरी होगा। खाद्य सुरक्षा विभाग ने शराब की दुकानों को भी खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के दायरे में रखा है। विभाग के अनुसार शराब के निर्माण और बिक्री में इस्तेमाल होने वाले खाद्य श्रेणी के लिक्विड पदार्थों के चलते शराब की दुकानों के लिए भी एफएसएसएआई लाइसेंस अनिवार्य किया गया है।इसी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग हमीरपुर ने जिले में शराब के ठेकों की जांच शुरू कर दी है। विभागीय जांच के दौरान सामने आया कि करीब 150 शराब की दुकानों में से केवल पांच दुकानों के पास ही एफएसएसएआई का लाइसेंस है, जबकि करीब 145 दुकानों के पास लाइसेंस नहीं मिला। विभाग ने ठेका संचालकों को जल्द से जल्द लाइसेंस के लिए आवेदन करने के निर्देश दिए हैं।

खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से लगातार शराब की दुकानों की चेकिंग की जा रही है। हाल ही में भोरंज क्षेत्र में एक शराब के ठेके की जांच के दौरान एफएसएसएआई लाइसेंस नहीं मिलने पर विभाग ने चालान किया। मामला कोर्ट तक पहुंचा, जहां एफएसएसएआई के नियमों की अवहेलना के मामले में ठेका संचालक पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।खाद्य सुरक्षा विभाग हमीरपुर के अधिकारी डॉ. अभिषेक ठाकुर ने बताया कि शराब की दुकान संचालित करने के लिए भी एफएसएसएआई लाइसेंस जरूरी है। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से ठेकेदारों को इस संबंध में पहले ही जागरूक किया जा चुका है और उन्हें लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन करने को कहा गया है।डॉ. ठाकुर ने बताया कि जिले में बड़ी संख्या में शराब की दुकानों के पास अभी एफएसएसएआई लाइसेंस नहीं हैं। विभाग की ओर से अब ऐसे सभी ठेकों की जांच की जाएगी और नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भोरंज में कार्रवाई की जा चुकी है और आने वाले समय में अन्य दुकानों पर भी विभाग का शिकंजा कसा जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एम्स बिलासपुर में इलाज के लिए लंबा इंतजार,आंतरिक व्यवस्था पर संदीप सांख्यान ने उठाए सवाल

मरीजों को सर्जरी, प्रोसिजर और जरूरी जांचों के लिए महीनों तक करना पड़ रहा इंतजार, प्रबंधन से व्यवस्था सुधारने की मांग बिलासपुर, सुभाष -: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप सांख्यान ने एम्स बिलासपुर की आंतरिक व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध करवाने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि...

टंग नरवाणा बायोडायवर्सिटी पार्क की 90 लाख में नीलामी,स्थायी निर्माण पर रहेगी रोक

पीपीपी मॉडल के तहत होगा पार्क का संचालन, एग्रीमेंट की प्रक्रिया बाकी; टेंट गतिविधियों की अनुमति पर विचार संभव Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला उपमंडल के अंतर्गत टंग नरवाणा स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क की नीलामी करीब 90 लाख रुपये में हुई है। स्टेट इकोटूरिज्म सोसाइटी की ओर से आयोजित नीलामी प्रक्रिया में एच-1 बिडर ने सबसे अधिक...

पानीपत में आधी रात जैन मुनि से मिले सीएम नायब सैनी, अपने हाथों से खुलवाया व्रत

Summer express, पानीपत । मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देर रात करीब 12 बजे पानीपत की गांधी मंडी स्थित एसएस जैन सभा के जैन स्थानक पहुंचे। यहां उन्होंने जैन मुनि डॉ. राजेश महाराज से मुलाकात की और अपने हाथों से उनका अभिग्रह (विशेष संकल्प के तहत रखा गया व्रत) पूरा करवाया। मुनि ने संकल्प लिया था...

रेवाड़ी में 45 मीटर चौड़ी वी-3 सड़क की डिमार्केशन पूरी, जल्द बनेगा एस्टीमेट

Summer express, रेवाड़ी। शहर के सात सेक्टरों को आपस में जोड़ने वाली 45 मीटर चौड़ी वी-3 सड़क के निर्माण की दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने सड़क के लिए डिमार्केशन का काम पूरा कर लिया है और अब निर्माण का एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। एस्टीमेट को...

हिसार में बुजुर्ग महिला से पेंडल छीनने की कोशिश, चाकू से हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Summer express, हिसार। अग्रोहा थाना क्षेत्र के गांव श्यामसुख में दुकान से सामान खरीद रही बुजुर्ग महिला के गले से सोने का पेंडल छीनने का प्रयास करने और विरोध करने पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान उकलाना क्षेत्र के मुगलपुरा निवासी विक्रम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.