Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डॉ. राजीव भारद्वाज को मिली अहम जिम्मेदारी,राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा मामलों पर संसदीय विमर्श में हिमाचल की भागीदारी बढ़ी

शिमला-: कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज को संसद की महत्वपूर्ण रक्षा संबंधी स्थायी समिति (Committee on Defence) का सदस्य नियुक्त किया गया है। लोकसभा की समिति शाखा की ओर से जारी सूची के अनुसार उनकी नियुक्ति 26 सितंबर 2026 से प्रभावी मानी गई है।रक्षा संबंधी स्थायी समिति में लोकसभा के 21 और राज्यसभा के 10 सदस्यों को शामिल किया गया है।लोकसभा सांसद राधा मोहन सिंह को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। समिति देश की रक्षा व्यवस्था, सशस्त्र बलों, राष्ट्रीय सुरक्षा तथा रक्षा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर संसदीय स्तर पर विचार-विमर्श और समीक्षा करती है।

रक्षा समिति का सदस्य बनाए जाने पर डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि देश की सुरक्षा, रक्षा व्यवस्था और सशस्त्र बलों से जुड़े विषयों पर संसदीय समिति के माध्यम से कार्य करने का अवसर उनके लिए गौरव के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।उन्होंने कहा कि वह समिति के सदस्य के रूप में अपने दायित्व का पूरी निष्ठा, गंभीरता और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक योगदान देने का प्रयास करेंगे।डॉ. भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय सुरक्षा और देश की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। समिति के सदस्य के रूप में उन्हें रक्षा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों के अध्ययन, विचार-विमर्श और संसदीय स्तर पर सुझाव देने का महत्वपूर्ण अवसर मिलेगा।उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन पर जताए गए विश्वास को वह पूरी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.