Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर GRP का जागरूकता अभियान, साइबर ठगी और नशे से बचाव की दी जानकारी

summer express ,अंकुर कपूर, अंबाला। त्योहारी सीजन में रेलवे स्टेशनों पर बढ़ने वाली भीड़ के बीच यात्रियों को साइबर ठगी और नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए जीआरपी अंबाला छावनी ने विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने यात्रियों को सफर के दौरान सतर्क रहने और किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ निजी या बैंकिंग जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी।

जीआरपी थाना प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को समझाया कि वे अपना मोबाइल फोन किसी अनजान व्यक्ति को न दें। इसके साथ ही बैंक खाते से जुड़ी जानकारी, ओटीपी या अन्य गोपनीय विवरण किसी के साथ साझा नहीं करने की अपील की गई। पुलिस ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति ओटीपी मांगता है तो उसे लेकर तुरंत सतर्क हो जाना चाहिए।

पुलिस ने यात्रियों को साइबर ठगी होने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने की सलाह दी। अधिकारियों के अनुसार, यदि गलती से ओटीपी साझा हो जाता है या किसी तरह की साइबर ठगी का शिकार होते हैं तो तुरंत सिम ब्लॉक करवाने के साथ 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए।

अभियान के दौरान यात्रियों को नशे के खिलाफ भी जागरूक किया गया। जीआरपी SHO राजेश कुमार ने यात्रियों से अपील की कि रेलवे स्टेशन या ट्रेन में किसी व्यक्ति द्वारा नशीले पदार्थों की तस्करी या नशे से जुड़ी संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत जीआरपी को इसकी सूचना दें। पुलिस ने कहा कि यात्रियों की सतर्कता से साइबर अपराध और नशे की तस्करी पर रोक लगाने में मदद मिल सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

1208 कर्मचारियों में से 90 फीसदी के डमी होने का संदेह, मेयर मैडम पूरी सूची सार्वजनिक करें : गोशा

दलजीत विक्की |लुधियानासमर न्यूज भाजपा नेता गुरदीप सिंह गोशा ने लुधियाना नगर निगम में 1208 कर्मचारियों की भर्ती और तैनाती को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए मेयर मैडम से मांग की है कि इन सभी कर्मचारियों की पूरी सूची सार्वजनिक की जाए।गोशा ने आरोप लगाया कि इन 1208 कर्मचारियों में से लगभग 90 प्रतिशत के...

सफाई विवाद सुलझा, पार्षद निधि गुप्ता को आप का नोटिस

लक्की मेहता |लुधियानासमर न्यूज निगम के जनरल हाउस में वार्ड की सफाई का मुद्दा उठाने को लेकर आम आदमी पार्टी की पार्षद निधि गुप्ता और चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर (सीएसआई) नीशु घई के बीच हुआ विवाद मंगलवार को मेयर कैंप हाउस में हुई बैठक में सुलझ गया। बैठक में वार्ड की सफाई संबंधी समस्याओं पर चर्चा...

10 मिनट में शिकायत समाधान का प्रयास : डीसीपीसुरक्षा को 24 घंटे हाजिर रहेंगे : एडीसीपी ट्रैफिक

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज त्योहारी सीजन के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए लुधियाना पुलिस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। बस स्टैंड के पास डीसीपी अरविंद मिन्ना और एडीसीपी ट्रैफिक सुखविंदर सिंह ने ट्रैफिक पुलिस, पीसीआर बाइक और पीसीआर गाड़ियों में तैनात पुलिस...

ज्ञानेश कुमार विवाद: क्या मोदी-शाह की सियासत को पहली बार मिल रही चुनौती?

मोहित प्रेम शर्मा एडिटर | द समर न्यूज (हिमाचल प्रदेश)भारतीय राजनीति में लंबे समय से एक सवाल उठता रहा है- क्या नरेंद्र मोदी और अमित शाह की मजबूत राजनीतिक रणनीति के सामने विपक्ष कभी प्रभावी चुनौती खड़ी कर पाएगा? चुनाव दर चुनाव भाजपा की संगठनात्मक ताकत, नेतृत्व की आक्रामक शैली और विपक्ष की बिखरी हुई...

बंगा से कांग्रेस टिकट के लिए मीना सिंह सूंड ने ठोका दावा

जगदीश लाल | बंगापंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बंगा (आरक्षित) सीट पर कांग्रेस की टिकट के लिए दावेदारी तेज होने लगी है। कांग्रेस के दिवंगत विधायक चौधरी तरलोचन सिंह सूंड की पत्नी मीना सिंह सूंड ने भी अपनी दावेदारी पेश की है। उनका कहना है कि उनका परिवार तीन पीढ़ियों से कांग्रेस से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.