Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सुबह पांच बजे पकड़ा 200 किलो पनीर ,शहर में हो रही सप्लाई की चेकिंग

summer express ,मोनिका रावत ,चंडीगढ़ | खाद्य सुरक्षा विभाग ने रामदरबार स्थित मंडी ग्राउंड में पनीर की बड़ी खेप पकड़ी। सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने सुबह करीब पांच बजे पनीर लेकर जा रही बोलेरो पिकअप को रोककर जांच की। वाहन में करीब 200 किलो पनीर मिला। टीम ने पूरी खेप जब्त कर उसे कोल्ड स्टोरेज में रखवा दिया है। पनीर का नमूना जांच के लिए एनएबीएल मान्यता प्राप्त खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

होटल-ढाबों को अधिकृत सप्लायर से ही पनीर खरीदने के निर्देश

खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, फास्ट फूड सेंटर और अन्य खाद्य कारोबारियों को पनीर, दूध और अन्य कच्चा खाद्य सामान केवल अधिकृत व भरोसेमंद सप्लायर से खरीदने के निर्देश दिए हैं। कारोबारियों को खरीद के बिल और रसीदें सुरक्षित रखने को भी कहा गया है। साथ ही भोजन में इस्तेमाल होने वाले पनीर के प्रकार और गुणवत्ता की जानकारी मेन्यू या परिसर में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं।

आगे भी होंगी छापेमारी

विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में अचानक जांच अभियान जारी रहेगा। इसमें पनीर सप्लायर के साथ होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, मिठाई की दुकानों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की भी जांच की जाएगी। लोगों से मिलावटी या असुरक्षित दूध-पनीर की सूचना खाद्य सुरक्षा कनेक्ट एप पर देने की अपील की गई है। विभाग के हेल्पलाइन नंबर 0172-2782457 पर भी शिकायत की जा सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

1208 कर्मचारियों में से 90 फीसदी के डमी होने का संदेह, मेयर मैडम पूरी सूची सार्वजनिक करें : गोशा

दलजीत विक्की |लुधियानासमर न्यूज भाजपा नेता गुरदीप सिंह गोशा ने लुधियाना नगर निगम में 1208 कर्मचारियों की भर्ती और तैनाती को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए मेयर मैडम से मांग की है कि इन सभी कर्मचारियों की पूरी सूची सार्वजनिक की जाए।गोशा ने आरोप लगाया कि इन 1208 कर्मचारियों में से लगभग 90 प्रतिशत के...

सफाई विवाद सुलझा, पार्षद निधि गुप्ता को आप का नोटिस

लक्की मेहता |लुधियानासमर न्यूज निगम के जनरल हाउस में वार्ड की सफाई का मुद्दा उठाने को लेकर आम आदमी पार्टी की पार्षद निधि गुप्ता और चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर (सीएसआई) नीशु घई के बीच हुआ विवाद मंगलवार को मेयर कैंप हाउस में हुई बैठक में सुलझ गया। बैठक में वार्ड की सफाई संबंधी समस्याओं पर चर्चा...

10 मिनट में शिकायत समाधान का प्रयास : डीसीपीसुरक्षा को 24 घंटे हाजिर रहेंगे : एडीसीपी ट्रैफिक

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज त्योहारी सीजन के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए लुधियाना पुलिस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। बस स्टैंड के पास डीसीपी अरविंद मिन्ना और एडीसीपी ट्रैफिक सुखविंदर सिंह ने ट्रैफिक पुलिस, पीसीआर बाइक और पीसीआर गाड़ियों में तैनात पुलिस...

ज्ञानेश कुमार विवाद: क्या मोदी-शाह की सियासत को पहली बार मिल रही चुनौती?

मोहित प्रेम शर्मा एडिटर | द समर न्यूज (हिमाचल प्रदेश)भारतीय राजनीति में लंबे समय से एक सवाल उठता रहा है- क्या नरेंद्र मोदी और अमित शाह की मजबूत राजनीतिक रणनीति के सामने विपक्ष कभी प्रभावी चुनौती खड़ी कर पाएगा? चुनाव दर चुनाव भाजपा की संगठनात्मक ताकत, नेतृत्व की आक्रामक शैली और विपक्ष की बिखरी हुई...

बंगा से कांग्रेस टिकट के लिए मीना सिंह सूंड ने ठोका दावा

जगदीश लाल | बंगापंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बंगा (आरक्षित) सीट पर कांग्रेस की टिकट के लिए दावेदारी तेज होने लगी है। कांग्रेस के दिवंगत विधायक चौधरी तरलोचन सिंह सूंड की पत्नी मीना सिंह सूंड ने भी अपनी दावेदारी पेश की है। उनका कहना है कि उनका परिवार तीन पीढ़ियों से कांग्रेस से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.