Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गांधी जयंती पर प्राथमिक शिक्षक संघ का सत्याग्रह,15 सूत्रीय मांगों को लेकर शिमला में कैंडल मार्च

Summer express/शिमला,संजू-: गांधी जयंती के अवसर पर हिमाचल प्रदेश राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन तेज करते हुए उपवास और सत्याग्रह का आयोजन किया। संघ के आह्वान पर प्रदेशभर से शिक्षक शिमला पहुंचे और चौड़ा मैदान से सीटीओ तक कैंडल मार्च निकालकर अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया।संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश ने बताया कि शिक्षा निदेशालय शिमला के बाहर चल रहा क्रमिक अनशन 69वें दिन में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षक लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों के समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक ठोस निर्णय नहीं हो पाया है। आंदोलन के तहत प्रदेश के अलग-अलग जिलों से शिक्षक शिमला पहुंचकर क्रमिक अनशन में भाग ले रहे हैं।

रमेश ने कहा कि आंदोलन के अगले चरण में प्रदेशभर के प्राथमिक शिक्षक काले बिल्ले लगाकर स्कूलों में सेवाएं देंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि संघ का आंदोलन पूरी तरह गांधीवादी और शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा।शिक्षक संघ ने प्रदेश के सभी विधायकों को मांग-पत्र सौंपने की तैयारी भी की है। संघ का कहना है कि विधायकों के माध्यम से शिक्षकों की समस्याओं को विधानसभा में उठाया जाएगा, ताकि सरकार के समक्ष लंबित मांगों के समाधान का मुद्दा मजबूती से रखा जा सके। संघ के अनुसार सितंबर में भी 68 विधायकों को मांग-पत्र सौंपे जाने की बात कही गई थी।आगामी विधानसभा सत्र को लेकर भी शिक्षक संघ ने आंदोलन को और व्यापक करने का ऐलान किया है। संघ के अनुसार बड़ी संख्या में शिक्षक विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर अपनी मांगें उठाएंगे।प्राथमिक शिक्षकों की प्रमुख मांगों में न्यू स्कूल कॉम्प्लेक्स सिस्टम को वापस लेना शामिल है। संघ का दावा है कि इस व्यवस्था से प्राथमिक विद्यालयों और शिक्षकों पर प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ अतिरिक्त कार्यभार बढ़ सकता है।संघ ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक क्रमिक अनशन और आंदोलन जारी रहेगा। इससे पहले जुलाई में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे थे और शिक्षकों की मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया था।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

1208 कर्मचारियों में से 90 फीसदी के डमी होने का संदेह, मेयर मैडम पूरी सूची सार्वजनिक करें : गोशा

दलजीत विक्की |लुधियानासमर न्यूज भाजपा नेता गुरदीप सिंह गोशा ने लुधियाना नगर निगम में 1208 कर्मचारियों की भर्ती और तैनाती को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए मेयर मैडम से मांग की है कि इन सभी कर्मचारियों की पूरी सूची सार्वजनिक की जाए।गोशा ने आरोप लगाया कि इन 1208 कर्मचारियों में से लगभग 90 प्रतिशत के...

सफाई विवाद सुलझा, पार्षद निधि गुप्ता को आप का नोटिस

लक्की मेहता |लुधियानासमर न्यूज निगम के जनरल हाउस में वार्ड की सफाई का मुद्दा उठाने को लेकर आम आदमी पार्टी की पार्षद निधि गुप्ता और चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर (सीएसआई) नीशु घई के बीच हुआ विवाद मंगलवार को मेयर कैंप हाउस में हुई बैठक में सुलझ गया। बैठक में वार्ड की सफाई संबंधी समस्याओं पर चर्चा...

10 मिनट में शिकायत समाधान का प्रयास : डीसीपीसुरक्षा को 24 घंटे हाजिर रहेंगे : एडीसीपी ट्रैफिक

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज त्योहारी सीजन के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए लुधियाना पुलिस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। बस स्टैंड के पास डीसीपी अरविंद मिन्ना और एडीसीपी ट्रैफिक सुखविंदर सिंह ने ट्रैफिक पुलिस, पीसीआर बाइक और पीसीआर गाड़ियों में तैनात पुलिस...

ज्ञानेश कुमार विवाद: क्या मोदी-शाह की सियासत को पहली बार मिल रही चुनौती?

मोहित प्रेम शर्मा एडिटर | द समर न्यूज (हिमाचल प्रदेश)भारतीय राजनीति में लंबे समय से एक सवाल उठता रहा है- क्या नरेंद्र मोदी और अमित शाह की मजबूत राजनीतिक रणनीति के सामने विपक्ष कभी प्रभावी चुनौती खड़ी कर पाएगा? चुनाव दर चुनाव भाजपा की संगठनात्मक ताकत, नेतृत्व की आक्रामक शैली और विपक्ष की बिखरी हुई...

बंगा से कांग्रेस टिकट के लिए मीना सिंह सूंड ने ठोका दावा

जगदीश लाल | बंगापंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बंगा (आरक्षित) सीट पर कांग्रेस की टिकट के लिए दावेदारी तेज होने लगी है। कांग्रेस के दिवंगत विधायक चौधरी तरलोचन सिंह सूंड की पत्नी मीना सिंह सूंड ने भी अपनी दावेदारी पेश की है। उनका कहना है कि उनका परिवार तीन पीढ़ियों से कांग्रेस से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.