Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

साहनेवाल में पुरानी रंजिश के चलते युवक की धारदार हथियार से हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

summer express , लुधियाना | साहनेवाल कस्बे में पुरानी रंजिश के चलते 35 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने युवक के पेट और सिर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो अन्य साथियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

मृतक के भाई दीपक कुमार निवासी अनंत विहार कॉलोनी, रामगढ़ रोड, साहनेवाल ने पुलिस को बताया कि 1 अक्टूबर की रात घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर खत्म हो गया था। इसके बाद उसका भाई दिनेश कुमार खाना लेने के लिए पैदल पुराना बाजार की ओर निकला था। जब वह पुराना बाजार के पास एक्सिस बैंक के एटीएम के नजदीक पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद कुछ युवकों ने उसे घेर लिया।

दीपक के अनुसार, आरोपियों ने दिनेश के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उन्होंने धारदार किरच निकालकर उस पर कई वार किए। पेट पर किए गए हमले में दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपियों ने उसके सिर पर भी वार किए। खून से लथपथ दिनेश को सड़क पर छोड़कर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

राहगीरों और स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और दिनेश को साहनेवाल के सिविल अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक, दिनेश मजदूरी और पल्लेदारी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी शादी करीब 10 साल पहले हुई थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं। परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। थाना साहनेवाल पुलिस ने मृतक के भाई दीपक के बयानों के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी संजीत कुमार निवासी बलाला कॉलोनी, जुगियाना को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, वारदात में शामिल दो अन्य आरोपियों की पहचान उमेश कुमार निवासी सूदां वाली कच्ची पहाड़ी और गोलू निवासी पुराना बाजार, साहनेवाल के रूप में हुई है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.