Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फ्लाईदुबई फ्लाइट में भारतीय कैप्टन पर हमला, आरोपी ओमानी को-पायलट की पहचान हुई

summer express, दुबई। तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कॉकपिट में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित हमले के मामले में आरोपी ओमानी को-पायलट की पहचान हमाम अल-हम्ममी के रूप में सामने आई है। घटना के बाद उसके पेशेवर करियर, पृष्ठभूमि और सोशल मीडिया गतिविधियों को लेकर कई नई जानकारियां सामने आई हैं। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

न्यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अल-हम्ममी का जन्म संयुक्त अरब अमीरात में हुआ था। उसके पिता ओमानी और मां सीरियाई मूल की बताई जा रही हैं। उसने अपने जीवन का काफी समय UAE में बिताया। घटना से पहले उसने करीब आठ महीने तक फ्लाईदुबई के साथ काम किया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, अल-हम्ममी ने इससे पहले ओमान एयर के साथ पायलट ट्रेनिंग ली थी। CBS न्यूज के सूत्रों का दावा है कि ओमान सरकार की निगरानी के दौरान उसके द्वारा कथित तौर पर कट्टरपंथी वेबसाइटें देखे जाने की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद उसे सक्रिय उड़ान ड्यूटी से हटाकर डेस्क जॉब पर भेज दिया गया था। बाद में उसने ओमान एयर की नौकरी छोड़ दी और करीब 2024 में कंपनी से अलग हो गया।

अल अरबिया इंग्लिश ने भी सूत्रों के हवाले से दावा किया कि अल-हम्ममी को पहले ओमान में उड़ान भरने से रोक दिया गया था। यह कार्रवाई उसके कथित चरमपंथी विचारों को लेकर की गई थी। हालांकि, इन दावों पर ओमान सरकार की ओर से सार्वजनिक रूप से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

सूत्रों के मुताबिक, अल-हम्ममी के एक सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘एल अल’ इजरायली एयरलाइन के विमान का वीडियो भी साझा किया गया था। वीडियो के अंत में अल-कायदा के पूर्व प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी की तस्वीर दिखाई गई थी। CNN के अनुसार, यह पोस्ट घटना के करीब नौ घंटे बाद सामने आई थी। एक अन्य पोस्ट में कथित तौर पर AI से तैयार तस्वीर थी, जिसमें मक्का, मदीना और यरूशलम को एक रोशन रास्ते से जुड़ा हुआ दिखाया गया था।

बताया कि यह स्पष्ट नहीं है कि घटना के बाद सोशल मीडिया पर सामने आई पोस्ट आरोपी ने खुद प्रकाशित की थीं या पहले से शेड्यूल की गई थीं। उसके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, ओमान एयर में उसका करीब सात साल का कार्यकाल फरवरी 2025 में समाप्त हुआ था। इसके बाद जून 2025 से जनवरी 2026 तक उसने रॉयल एयर मारोक के साथ काम किया था। प्रोफाइल में फ्लाईदुबई के साथ काम करने का उल्लेख नहीं था, हालांकि एक सूत्र ने इस प्रोफाइल को उसी पायलट का बताया है।

30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर यह घटना हुई थी। अधिकारियों की जांच का एक प्रमुख पहलू यह भी है कि क्या कैप्टन मच्छार पर कथित हमला विमान को नुकसान पहुंचाने या उसे दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश से जुड़ा था।

रिपोर्टों के अनुसार, कॉकपिट में हुई हाथापाई के दौरान विमान कुछ ही समय में करीब 16,000 फीट नीचे आ गया और हाइजैकिंग से जुड़ा आपातकालीन अलर्ट जारी किया गया। घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छार ने आरोपी का सामना किया और कॉकपिट का दरवाजा खोलने में सफल रहे। इसके बाद क्रू मेंबर्स और यात्रियों ने आरोपी को काबू करने में मदद की।

विमान को सऊदी अरब के तबुक में आपात स्थिति में उतारा गया। इस दौरान दो ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने भी विमान को संभालने में मदद की। विमान में सवार सभी 180 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

1208 कर्मचारियों में से 90 फीसदी के डमी होने का संदेह, मेयर मैडम पूरी सूची सार्वजनिक करें : गोशा

दलजीत विक्की |लुधियानासमर न्यूज भाजपा नेता गुरदीप सिंह गोशा ने लुधियाना नगर निगम में 1208 कर्मचारियों की भर्ती और तैनाती को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए मेयर मैडम से मांग की है कि इन सभी कर्मचारियों की पूरी सूची सार्वजनिक की जाए।गोशा ने आरोप लगाया कि इन 1208 कर्मचारियों में से लगभग 90 प्रतिशत के...

सफाई विवाद सुलझा, पार्षद निधि गुप्ता को आप का नोटिस

लक्की मेहता |लुधियानासमर न्यूज निगम के जनरल हाउस में वार्ड की सफाई का मुद्दा उठाने को लेकर आम आदमी पार्टी की पार्षद निधि गुप्ता और चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर (सीएसआई) नीशु घई के बीच हुआ विवाद मंगलवार को मेयर कैंप हाउस में हुई बैठक में सुलझ गया। बैठक में वार्ड की सफाई संबंधी समस्याओं पर चर्चा...

10 मिनट में शिकायत समाधान का प्रयास : डीसीपीसुरक्षा को 24 घंटे हाजिर रहेंगे : एडीसीपी ट्रैफिक

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज त्योहारी सीजन के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए लुधियाना पुलिस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। बस स्टैंड के पास डीसीपी अरविंद मिन्ना और एडीसीपी ट्रैफिक सुखविंदर सिंह ने ट्रैफिक पुलिस, पीसीआर बाइक और पीसीआर गाड़ियों में तैनात पुलिस...

ज्ञानेश कुमार विवाद: क्या मोदी-शाह की सियासत को पहली बार मिल रही चुनौती?

मोहित प्रेम शर्मा एडिटर | द समर न्यूज (हिमाचल प्रदेश)भारतीय राजनीति में लंबे समय से एक सवाल उठता रहा है- क्या नरेंद्र मोदी और अमित शाह की मजबूत राजनीतिक रणनीति के सामने विपक्ष कभी प्रभावी चुनौती खड़ी कर पाएगा? चुनाव दर चुनाव भाजपा की संगठनात्मक ताकत, नेतृत्व की आक्रामक शैली और विपक्ष की बिखरी हुई...

बंगा से कांग्रेस टिकट के लिए मीना सिंह सूंड ने ठोका दावा

जगदीश लाल | बंगापंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बंगा (आरक्षित) सीट पर कांग्रेस की टिकट के लिए दावेदारी तेज होने लगी है। कांग्रेस के दिवंगत विधायक चौधरी तरलोचन सिंह सूंड की पत्नी मीना सिंह सूंड ने भी अपनी दावेदारी पेश की है। उनका कहना है कि उनका परिवार तीन पीढ़ियों से कांग्रेस से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.