Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुलाम शाह धार्मिक स्थल पर सेवा कर रहे युवक को मारी गोली, जांघ में लगी गोली

summer express ,अमृतसर। थाना लोपोके के अंतर्गत पंडोरी इलाके में स्थित धार्मिक स्थल गुलाम शाह पर शुक्रवार सुबह दो नकाबपोश युवकों ने वहां सेवा कर रहे सुरजीत सिंह पर गोली चला दी। गोली सुरजीत की जांघ में लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। एएसआई किशन सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस गोली चलाने वाले आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

अस्पताल में उपचाराधीन पंडोरी निवासी सुरजीत सिंह ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से गुलाम शाह धार्मिक स्थल पर सेवा कर रहा है। उसके मुताबिक, इस स्थान पर पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। कभी चोर पंखे चोरी कर ले जाते हैं तो कभी गोलक से नकदी निकाल लेते हैं।

सुरजीत के अनुसार, शुक्रवार सुबह वह धार्मिक स्थल पर सेवा कर रहा था। इसी दौरान उसने दीवार पर दो नकाबपोश लोगों को बैठे देखा। जब उसने उनसे वहां बैठने का कारण और परिचय पूछा तो दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। सुरजीत ने बताया कि जब उसने उन्हें वहां से भगाने के लिए लाठी उठाई तो एक नकाबपोश ने पिस्तौल निकालकर उस पर फायर कर दिया।

गोली लगने से सुरजीत घायल होकर गिर गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे, जिसके बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.