Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

23 राज्यों में बारिश का अलर्ट, दक्षिण भारत में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अनुमान

summer express ,नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के कई इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं की स्थिति बन सकती है। अगले 15 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत 23 राज्यों में बारिश होने की संभावना है।

अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। वहीं असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कई इलाकों में भी बारिश हो सकती है। असम-मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है। पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भूस्खलन का खतरा भी बना रह सकता है।

दक्षिण भारत के मौसम की बात करें तो तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। आंध्र प्रदेश, केरल, माहे और लक्षद्वीप में भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से झोंकेदार हवाएं चलने और गरज-चमक की संभावना है। आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज सतही हवाएं भी चल सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। केरल और माहे में 2 से 6 अक्टूबर तक कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। वहीं तटीय कर्नाटक में 3 से 6 अक्टूबर के बीच बारिश हो सकती है। 4 से 6 अक्टूबर के दौरान केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है।

हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में शनिवार को बारिश की संभावना नहीं है और मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। हालांकि 6 अक्टूबर से इन क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। उत्तराखंड में 5 अक्टूबर से बारिश शुरू होने और 7 अक्टूबर को कई इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में भी 5 से 8 अक्टूबर के बीच बारिश हो सकती है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के शेष हिस्सों से भी मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

1208 कर्मचारियों में से 90 फीसदी के डमी होने का संदेह, मेयर मैडम पूरी सूची सार्वजनिक करें : गोशा

दलजीत विक्की |लुधियानासमर न्यूज भाजपा नेता गुरदीप सिंह गोशा ने लुधियाना नगर निगम में 1208 कर्मचारियों की भर्ती और तैनाती को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए मेयर मैडम से मांग की है कि इन सभी कर्मचारियों की पूरी सूची सार्वजनिक की जाए।गोशा ने आरोप लगाया कि इन 1208 कर्मचारियों में से लगभग 90 प्रतिशत के...

सफाई विवाद सुलझा, पार्षद निधि गुप्ता को आप का नोटिस

लक्की मेहता |लुधियानासमर न्यूज निगम के जनरल हाउस में वार्ड की सफाई का मुद्दा उठाने को लेकर आम आदमी पार्टी की पार्षद निधि गुप्ता और चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर (सीएसआई) नीशु घई के बीच हुआ विवाद मंगलवार को मेयर कैंप हाउस में हुई बैठक में सुलझ गया। बैठक में वार्ड की सफाई संबंधी समस्याओं पर चर्चा...

10 मिनट में शिकायत समाधान का प्रयास : डीसीपीसुरक्षा को 24 घंटे हाजिर रहेंगे : एडीसीपी ट्रैफिक

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज त्योहारी सीजन के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए लुधियाना पुलिस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। बस स्टैंड के पास डीसीपी अरविंद मिन्ना और एडीसीपी ट्रैफिक सुखविंदर सिंह ने ट्रैफिक पुलिस, पीसीआर बाइक और पीसीआर गाड़ियों में तैनात पुलिस...

ज्ञानेश कुमार विवाद: क्या मोदी-शाह की सियासत को पहली बार मिल रही चुनौती?

मोहित प्रेम शर्मा एडिटर | द समर न्यूज (हिमाचल प्रदेश)भारतीय राजनीति में लंबे समय से एक सवाल उठता रहा है- क्या नरेंद्र मोदी और अमित शाह की मजबूत राजनीतिक रणनीति के सामने विपक्ष कभी प्रभावी चुनौती खड़ी कर पाएगा? चुनाव दर चुनाव भाजपा की संगठनात्मक ताकत, नेतृत्व की आक्रामक शैली और विपक्ष की बिखरी हुई...

बंगा से कांग्रेस टिकट के लिए मीना सिंह सूंड ने ठोका दावा

जगदीश लाल | बंगापंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बंगा (आरक्षित) सीट पर कांग्रेस की टिकट के लिए दावेदारी तेज होने लगी है। कांग्रेस के दिवंगत विधायक चौधरी तरलोचन सिंह सूंड की पत्नी मीना सिंह सूंड ने भी अपनी दावेदारी पेश की है। उनका कहना है कि उनका परिवार तीन पीढ़ियों से कांग्रेस से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.