Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फव्वारा चौक पर अधूरी नाली बनी हादसे की वजह, बाइक सवार गिरकर घायल

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: धर्मशाला के फव्वारा चौक पर चल रहा नाली निर्माण कार्य अब लोगों और दुकानदारों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। निर्माण कार्य अधूरा होने के चलते शुक्रवार सुबह एक बाइक सवार हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार का पैर सड़क के एक तरफ लगाए गए लोहे के जाल में फंसने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक समेत नीचे गिर गया। हादसे में उसके पैर में चोट आई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला ले जाया गया।हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन को मामले से अवगत कराया। इसके बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारी से फोन पर बात कर निर्माण कार्य को रविवार तक पूरा करने के निर्देश दिए।

धर्मशाला व्यापार मंडल कोतवाली बाजार के प्रधान अनुज कश्यप ने बताया कि फव्वारा चौक की पुरानी नाली लंबे समय से बंद थी, जिसके कारण बाजार में पानी की समस्या बनी हुई थी। व्यापार मंडल की ओर से एसडीएम और लोक निर्माण विभाग से नाली की समस्या का समाधान करने की मांग की गई थी, जिसके बाद यहां निर्माण कार्य शुरू हुआ।उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से काम पूरा करने के लिए पांच दिन का समय निर्धारित किया गया था, लेकिन बारिश और अन्य विभागों की पाइपलाइन से जुड़े कार्यों के चलते निर्माण कार्य में देरी हुई। उनका कहना है कि पाइपों की गहराई निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं होने के कारण भी काम प्रभावित हुआ।वहीं, टी-स्टॉल संचालक प्रदीप कुमार ने बताया कि हादसा उनकी दुकान के सामने हुआ। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है और अधूरी नाली के कारण राहगीरों और दुकानदारों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।दुकानदारों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि निर्माण कार्य को जल्द पूरा किया जाए और मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में किसी और हादसे की स्थिति न बने।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पानीपत में आधी रात जैन मुनि से मिले सीएम नायब सैनी, अपने हाथों से खुलवाया व्रत

Summer express, पानीपत । मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देर रात करीब 12 बजे पानीपत की गांधी मंडी स्थित एसएस जैन सभा के जैन स्थानक पहुंचे। यहां उन्होंने जैन मुनि डॉ. राजेश महाराज से मुलाकात की और अपने हाथों से उनका अभिग्रह (विशेष संकल्प के तहत रखा गया व्रत) पूरा करवाया। मुनि ने संकल्प लिया था...

रेवाड़ी में 45 मीटर चौड़ी वी-3 सड़क की डिमार्केशन पूरी, जल्द बनेगा एस्टीमेट

Summer express, रेवाड़ी। शहर के सात सेक्टरों को आपस में जोड़ने वाली 45 मीटर चौड़ी वी-3 सड़क के निर्माण की दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने सड़क के लिए डिमार्केशन का काम पूरा कर लिया है और अब निर्माण का एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। एस्टीमेट को...

हिसार में बुजुर्ग महिला से पेंडल छीनने की कोशिश, चाकू से हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Summer express, हिसार। अग्रोहा थाना क्षेत्र के गांव श्यामसुख में दुकान से सामान खरीद रही बुजुर्ग महिला के गले से सोने का पेंडल छीनने का प्रयास करने और विरोध करने पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान उकलाना क्षेत्र के मुगलपुरा निवासी विक्रम...

अंबाला के मां दुखभंजनी मंदिर में तीसरे नवरात्र पर हुआ दूध स्नान, उमड़े श्रद्धालु

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला शहर स्थित मां दुखभंजनी मंदिर में शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को दूध से स्नान कराने की परंपरा निभाई गई। इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के लिए सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। बड़ी संख्या में भक्तों ने मां...

अंबाला की गीता नगरी में पानी की किल्लत से लोग परेशान, गुस्साए लोगों ने रुकवाया काम

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला शहर की गीता नगरी में पेयजल की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। इलाके में कहीं नियमित पानी की सप्लाई नहीं हो रही, तो कहीं गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायतें सामने आ रही हैं। वहीं, पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कें खोदे जाने से लोगों की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.