Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

युवक की जान बचाने पहुंचे SHO पर बदमाशों का हमला, चाकू से किए वार

summer express ,अंकुर कपूर, अंबाला। हिसार रोड के पास देर रात आपसी झगड़ा शांत करवाने पहुंचे नग्गल थाना एसएचओ पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि झगड़े में एक युवक की जान बचाने के दौरान एसएचओ ने अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना बीच-बचाव किया, इसी दौरान आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में एसएचओ को कई चोटें आई हैं और चाकू से भी वार किए जाने की बात सामने आई है। उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, रात करीब साढ़े 9 बजे हिसार रोड के नजदीक कुछ लोग आपस में लड़ रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे नग्गल थाना एसएचओ मौके पर पहुंचे और विवाद शांत कराने का प्रयास किया। आरोप है कि झगड़ा कर रहे लोगों ने एसएचओ को ही निशाना बना लिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, एसएचओ ने झगड़े के दौरान एक युवक को बचाने के लिए हस्तक्षेप किया था। इसी दौरान उन पर हमला किया गया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पूर्व मंत्री असीम गोयल भी घायल एसएचओ का हाल जानने के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में डॉक्टरों से एसएचओ के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

डीएसपी विजय ने बताया कि एसएचओ झगड़ा देखकर बीच-बचाव करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने साहस दिखाते हुए एक युवक की जान बचाई। आरोपियों की तलाश की जा रही है और पुलिस जल्द उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर आकांक्षा के अनुसार, एसएचओ के शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं। चाकू से वार किए जाने के निशान भी मिले हैं। फिलहाल अस्पताल में उनका उपचार जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.