Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हसनपुर अनाज मंडी पहुंचे विधायक हरिंद्र सिंह, किसानों की सुविधाओं का लिया जायजा

summer express ,सुन्दर कुंडू , पलवल। होडल विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरिंद्र सिंह ने उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के साथ हसनपुर अनाज मंडी का दौरा कर चालू फसल खरीद सीजन के दौरान किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी में फसल बेचने पहुंचे किसानों और आढ़तियों से बातचीत कर खरीद प्रक्रिया को लेकर फीडबैक लिया।

विधायक ने मंडी में फसल की ढेरियों का निरीक्षण करते हुए हाथ से नमी का अंदाजा लिया और मशीन के माध्यम से भी फसल में नमी की जांच करवाई। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक कांटों, माप-तोल, फसल उठान और भुगतान समेत खरीद प्रक्रिया से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

हरिंद्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल खरीद के दौरान किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि खरीद, माप-तोल, उठान और भुगतान की प्रक्रिया समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूरी की जाए। मंडी में किसानों की ओर से रखी गई समस्याओं को सुनते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान के निर्देश दिए।

विधायक और उपायुक्त ने अटल किसान कैंटीन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कैंटीन में किसानों को उपलब्ध करवाए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। अधिकारियों और कर्मचारियों को किसानों के लिए स्वच्छ, पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध करवाने के साथ कैंटीन परिसर में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

इस दौरान विधायक और उपायुक्त ने कैंटीन में भोजन कर रहे किसानों और मजदूरों से भी बातचीत कर खाने की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। मौके पर एसडीएम होडल बलीना, ब्लॉक समिति हसनपुर के चेयरमैन अजीत, मार्केट कमेटी सचिव रणधीर सिंह, नरवीर सिंह, महावीर सिंह सहित अन्य अधिकारी और किसान मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.