Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऊना में कांग्रेस की अहम बैठक, चुनाव आयोग के खिलाफ अभियान तेज करने का ऐलान

Summer express/ऊना, राकेश-: जिला ऊना में कांग्रेस पार्टी की एक अहम बैठक जिला कांग्रेस अध्यक्ष देशराज गौतम की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और गिरफ्तारी की मांग को लेकर पार्टी की आगामी रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष देशराज गौतम ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर देशभर में अभियान चला रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार और उसके सहयोगी दलों के दबाव में मतदाताओं के वोट काटे जा रहे हैं। कांग्रेस नेता ने इसे मतदाताओं के लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा गंभीर विषय बताया।

देशराज गौतम ने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाए और उन्हें पद से हटाया जाए। उन्होंने कहा कि पार्टी चुनाव आयोग की निष्पक्षता और उसकी संस्थागत स्वतंत्रता को लेकर सवाल उठा रही है।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस इस अभियान को अब बूथ स्तर तक ले जाने की तैयारी में है। पार्टी कार्यकर्ता घर-घर और बूथ स्तर पर लोगों से संपर्क कर चुनाव प्रक्रिया, मतदाता सूची और मताधिकार से जुड़े विषयों को लेकर जागरूकता अभियान चलाएंगे।गौतम ने कहा कि कांग्रेस भाजपा की नीतियों और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अपने आरोपों को जनता के बीच ले जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य चुनाव आयोग की संस्थागत स्वतंत्रता की रक्षा और संविधान के अनुच्छेद 326 के तहत मिले सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के अधिकार को लेकर लोगों को जागरूक करना है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जैतो में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक के नीचे आने से 16 वर्षीय छात्र की मौत

Summer express, जैतो। जैतो में सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही स्कूल में शोक की लहर दौड़ गई और विद्यार्थियों की छुट्टी कर दी गई। जानकारी के अनुसार, गांव उकंद वाला निवासी हरजिंदर सिंह पुत्र जसवीर सिंह वीरवार...

कश्मीर में घुसपैठ बढ़ाने की आशंका, बॉर्डर एक्शन टीम के जरिए हमले की साजिश

Summer express, नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में आशंका जताई गई है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाकिस्तानी सेना आतंकवादी संगठनों के साथ मिलकर घुसपैठ बढ़ाने की रणनीति पर काम कर सकते हैं। इसके लिए बॉर्डर एक्शन टीम (बैट)...

फरीदाबाद में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से आपूर्ति प्रभावित, 40 से 45 फीडर बंद होने का दावा

Summer express, अनुज पंचाल, फरीदाबाद। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल का असर फरीदाबाद में भी दिखाई देने लगा है। शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना है। हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों के अनुसार, करीब 40 से 45 फीडर बंद पड़े हैं। कर्मचारियों...

मेट्रो को जनता की पहली पसंद बनाने के लिए घर से गंतव्य तक सफर आसान करना जरूरी : मनोहर लाल

Summer express, नई दिल्ली। केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि मेट्रो को नागरिकों की पहली पसंद बनाने के लिए यात्रियों को घर से लेकर उनके अंतिम गंतव्य तक निर्बाध और सुविधाजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना जरूरी है। इसके लिए फर्स्ट एंड लास्ट माइल कनेक्टिविटी को मजबूत करने, फीडर सेवाओं...

बिजली कर्मचारियों से अनिल विज की अपील : हड़ताल छोड़कर ड्यूटी पर लौटें, बातचीत के लिए सरकार तैयार

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में बिजली वितरण के निजीकरण को लेकर जारी विवाद के बीच ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने हड़ताल कर रहे बिजली कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ सभी विकल्पों पर बातचीत करने के लिए तैयार है। इसमें विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.