Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मानसिक बीमारी से जूझ रहे बेघर लोगों की मदद के लिए 7 से 9 अक्तूबर तक विशेष अभियान

Summer express/सोलन-: जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से मानसिक बीमारी के कारण भटक रहे बेघर लोगों की सहायता और पुनर्वास के लिए 7 से 9 अक्तूबर, 2026 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य ऐसे लोगों को आवश्यक उपचार उपलब्ध करवाने के साथ-साथ उन्हें सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन प्रदान करने के लिए जरूरी सहायता सुनिश्चित करना है।

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव प्रशांत सिंह नेगी ने बताया कि अभियान के दौरान मानसिक बीमारी से जूझ रहे और सड़कों या सार्वजनिक स्थानों पर भटक रहे बेघर लोगों की पहचान की जाएगी। इसके बाद उनकी जरूरत के अनुसार चिकित्सा, कानूनी और सामाजिक सहायता उपलब्ध करवाने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय किया जाएगा।उन्होंने कहा कि अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों का सहयोग लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त पेरा लीगल वालंटियर भी अभियान के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।उन्होंने कहा कि मानसिक बीमारी से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदनशील और मानवीय दृष्टिकोण अपनाना आवश्यक है। अभियान के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को उपचार और सहायता से जोड़ने के साथ उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने आम जनता से भी अभियान में सहयोग करने की अपील की है। यदि किसी व्यक्ति को मानसिक बीमारी के कारण भटकते हुए बेघर अवस्था में देखा जाता है, तो उसकी सूचना संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने में सहयोग करें।अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन के कार्यालय दूरभाष नंबर 01792-220713 अथवा टोल फ्री नंबर 15100 पर संपर्क किया जा सकता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जैतो में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक के नीचे आने से 16 वर्षीय छात्र की मौत

Summer express, जैतो। जैतो में सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही स्कूल में शोक की लहर दौड़ गई और विद्यार्थियों की छुट्टी कर दी गई। जानकारी के अनुसार, गांव उकंद वाला निवासी हरजिंदर सिंह पुत्र जसवीर सिंह वीरवार...

कश्मीर में घुसपैठ बढ़ाने की आशंका, बॉर्डर एक्शन टीम के जरिए हमले की साजिश

Summer express, नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में आशंका जताई गई है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाकिस्तानी सेना आतंकवादी संगठनों के साथ मिलकर घुसपैठ बढ़ाने की रणनीति पर काम कर सकते हैं। इसके लिए बॉर्डर एक्शन टीम (बैट)...

फरीदाबाद में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से आपूर्ति प्रभावित, 40 से 45 फीडर बंद होने का दावा

Summer express, अनुज पंचाल, फरीदाबाद। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल का असर फरीदाबाद में भी दिखाई देने लगा है। शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना है। हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों के अनुसार, करीब 40 से 45 फीडर बंद पड़े हैं। कर्मचारियों...

मेट्रो को जनता की पहली पसंद बनाने के लिए घर से गंतव्य तक सफर आसान करना जरूरी : मनोहर लाल

Summer express, नई दिल्ली। केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि मेट्रो को नागरिकों की पहली पसंद बनाने के लिए यात्रियों को घर से लेकर उनके अंतिम गंतव्य तक निर्बाध और सुविधाजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना जरूरी है। इसके लिए फर्स्ट एंड लास्ट माइल कनेक्टिविटी को मजबूत करने, फीडर सेवाओं...

बिजली कर्मचारियों से अनिल विज की अपील : हड़ताल छोड़कर ड्यूटी पर लौटें, बातचीत के लिए सरकार तैयार

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में बिजली वितरण के निजीकरण को लेकर जारी विवाद के बीच ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने हड़ताल कर रहे बिजली कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ सभी विकल्पों पर बातचीत करने के लिए तैयार है। इसमें विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.