Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

खेलों के जरिए युवाओं को नशे से दूर रखने पर सरकार का जोर,राज्य स्तरीय जुड़ो प्रतियोगिता का हुआ समापन

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सरकार खेलों को प्रभावी माध्यम बनाने पर जोर दे रही है। सरकार का मानना है कि खेल युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ते हैं। इसी सोच के तहत प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार राशि बढ़ाने और सरकारी नौकरियों में स्पोर्ट्स कोटे का लाभ देने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आयोजित राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का समापन हुआ।

राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता के दौरान मुख्यमंत्री के मुख्य मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने प्रदेश की खेल नीति और नशामुक्ति अभियान को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं पर बात की। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़कर उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखा जा सकता है।नरेश चौहान ने बताया कि ओलंपिक, एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में पदक जीतने वाले हिमाचली खिलाड़ियों के लिए सरकार ने पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी की है। सरकार का दावा है कि कई श्रेणियों में हिमाचल की प्राइज मनी पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों से भी अधिक है।हाल के समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए करोड़ों रुपये की पुरस्कार राशि की घोषणाएं भी की गई हैं। एशियन गेम्स में पदक जीतने वाली भारतीय कबड्डी टीम की हिमाचल की चार खिलाड़ियों को 30-30 लाख रुपये देने की घोषणा का भी उल्लेख किया गया।

सरकार के मुताबिक राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में स्पोर्ट्स कोटे का लाभ देने की व्यवस्था भी जारी है। वहीं नशामुक्ति अभियान में खेलों को युवाओं के लिए सकारात्मक विकल्प के तौर पर बढ़ावा दिया जा रहा है।जूडो प्रतियोगिता में प्रदेशभर से पहुंचे खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और आयोजकों की सराहना करते हुए कहा गया कि खेल बच्चों को शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनाते हैं। इस दौरान एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली हिमाचल की कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा की मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने का प्रयास करने की बात भी कही गई, ताकि उनकी समस्याओं और मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जा सके।सरकार का कहना है कि खेलों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और उन्हें नशे से दूर रखने के प्रयास आगे भी जारी रहेंगे। खिलाड़ियों की मांगों और समस्याओं पर मुख्यमंत्री स्तर पर उचित निर्णय लेने का भरोसा भी दिया गया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.