Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, मिशन रिपीट को लेकर मंथन

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में धर्मशाला में ब्लॉक कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा हुई।बैठक के बाद कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने कहा कि पार्टी हाईकमान के निर्देश पर प्रदेश के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में ब्लॉक स्तर की बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इन बैठकों में कार्यकर्ताओं से जमीनी फीडबैक लिया जा रहा है और आने वाले समय में संगठन की गतिविधियों को लेकर रणनीति तैयार की जा रही है।

देवेंद्र जग्गी ने कहा कि कांग्रेस का फोकस बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के साथ सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने पर है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के कामकाज को लेकर जनता के बीच सकारात्मक माहौल है और पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में दोबारा सत्ता में आने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है।जग्गी ने सरकार की ओर से किए गए चुनावी वादों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की 10 गारंटियों में से कई पर सरकार ने काम किया है, जबकि महिलाओं को 1500 रुपये, 300 यूनिट मुफ्त बिजली सहित अन्य घोषणाओं को लेकर भी सरकार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कर्मचारियों और पेंशनरों को डीए और एरियर के भुगतान के साथ आगामी दिवाली पर राहत मिलने की उम्मीद भी जताई।वहीं, मतदाता सूचियों और वोट चोरी के आरोपों को लेकर देवेंद्र जग्गी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता जरूरी है और विपक्ष लगातार इस मुद्दे को उठा रहा है।कांग्रेस नेता ने कहा कि ब्लॉक स्तर की बैठकों के जरिए कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के लिए तैयार किया जा रहा है और सरकार के कामकाज की जानकारी बूथ स्तर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को दी जा रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.