Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल में टेंट कारोबारी से मारपीट के बाद फायरिंग का आरोप, खुद को बताया जज का गनमैन

summer express,करनाल। एनडीआरआई रोड पर टेंट का सामान लगवा रहे एक कारोबारी के साथ कथित तौर पर मारपीट और फायरिंग करने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता मुनीष ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि एक पुलिसकर्मी ने पहले उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की और बाद में खुद को जज का गनमैन बताते हुए उसके बेटे, भतीजे और दोस्त के बेटे की ओर फायरिंग कर दी। पुलिस ने शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुनीष के अनुसार, उसकी सरस्वती टेंट हाउस के नाम से दुकान है। एनडीआरआई रोड पर 7 अक्टूबर को एक कार्यक्रम होना था, जिसके लिए वह  रात करीब 11 से 11:30 बजे के बीच अपने कर्मचारियों और परिवार के सदस्यों के साथ टेंट का सामान लगवा रहा था। इसी दौरान उसे अपनी गाड़ी के अंदर एक व्यक्ति दिखाई दिया। पूछताछ करने पर उसने खुद को पुलिसकर्मी बताया और गाड़ी से कुछ लोहे का सामान निकालकर ऊपर रख दिया। सामान निकालने का कारण पूछने पर उसने कहा कि वह सिर्फ देख रहा था।

मुनीष का आरोप है कि संबंधित पुलिसकर्मी शराब के नशे में था। उसे समझाने का प्रयास करने पर उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस राइडर मौके पर पहुंची और पुलिसकर्मी को वहां से भेज दिया। करीब 10 से 15 मिनट बाद मुनीष और अन्य लोग दोबारा टेंट लगाने के काम में जुट गए।

शिकायत के मुताबिक, करीब 15 से 20 मिनट बाद आरोपी दोबारा मौके पर पहुंचा और मुनीष के साथ मारपीट करने लगा। आरोप है कि उसने मुनीष को थप्पड़ मारे, गला दबाया और बंदूक की बट से सिर पर दो बार वार किया। इसके बाद उसने मुनीष के बेटे, भतीजे और दोस्त के बेटे की तरफ कथित तौर पर फायरिंग कर दी। तीनों ने वाहनों के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई।

मुनीष ने शिकायत में बताया कि फायरिंग के दौरान एक गोली गाड़ी के शीशे में लगी, जबकि दूसरी गोली गाड़ी के पीछे से निकल गई। इसके अलावा आरोपी पर दो अन्य फायर ऊपर और नीचे की दिशा में करने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपी ने वहां खड़ी बुलेट मोटरसाइकिल का शीशा और टंकी भी क्षतिग्रस्त कर दी और मजदूरों पर हमला करने का प्रयास किया।

बाद में आरोपी की पहचान अरुण संधु के रूप में हुई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी खुद को जज का गनमैन बता रहा था। मुनीष ने पुलिस से आरोपी का मेडिकल कराने और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई बंसीलाल को सौंपी गई है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों, फायरिंग और आरोपी द्वारा किए गए दावों की जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीन के तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत और 32 घायल

Summer express, ल्हासा । चीन के तिब्बत क्षेत्र में आए 7.0 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 अन्य घायल हुए हैं। भूकंप के...
Summer Express - पंजाब में मौसम बदलेगा करवट, 17 और 18 अप्रैल को येलो अलर्ट जारी

पंजाब में 24 और 25 अक्टूबर को बदलेगा मौसम, करवाचौथ पर साफ आसमान रहने की संभावना

Summer express, अमृतसर। पंजाब में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। रात के तापमान में सामान्य के मुकाबले करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जबकि दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। हालांकि, शनिवार से सक्रिय होने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के कुछ हिस्सों में...

पुलिस की मौजूदगी में महिला डॉक्टर को आरोपी ने जड़ा थप्पड़, चिकित्सक संघ ने जताया विरोध

Summer express, वर्धा। महाराष्ट्र के वर्धा जिले में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भीतर महिला चिकित्सा अधिकारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। अदालत में पेशी से पहले मेडिकल जांच के लिए लाए गए एक आरोपी ने पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ही डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद चिकित्सक समुदाय में...

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.