Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली,प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

Summer express/शिमला-:  रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और भर्ती रैली के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की।

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से भर्ती रैली के आयोजन में सेना को हरसंभव सहयोग उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भर्ती स्थल पर अभ्यर्थियों के लिए सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने विशेष रूप से बिजली और पेयजल की निर्बाध व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि भर्ती प्रक्रिया के दौरान युवाओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

भ्रामक जानकारी देने वालों पर रहेगी नजर

उपायुक्त ने कहा कि सेना भर्ती प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न होगी। उन्होंने उपमंडल दंडाधिकारी रामपुर को संबंधित विभागों और सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां भर्ती के दौरान युवाओं को गुमराह करने वाले लोगों पर विशेष नजर रखेंगी।उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार के प्रलोभन, दलालों अथवा भ्रामक जानकारी से सावधान रहने के लिए जागरूक किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाएगी, जिससे पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे और भर्ती निर्धारित नियमों के अनुरूप संपन्न हो।

अभ्यर्थियों के ठहरने की होगी समुचित व्यवस्था

भर्ती रैली में भाग लेने के लिए अवेरीपट्टी पहुंचने वाले युवाओं के ठहरने की व्यवस्था को लेकर भी उपायुक्त ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों के लिए उचित दरों पर पर्याप्त स्थान उपलब्ध करवाया जाए। साथ ही ठहरने के स्थानों पर पेयजल, बिजली और अन्य जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए भर्ती रैली से पहले सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास रहेगा कि भर्ती रैली शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो तथा इसमें भाग लेने वाले युवाओं को हरसंभव सुविधा उपलब्ध हो।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.