Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा के काला राणा की जमानत खारिज, 27 मामलों का रिकॉर्ड बना आधार

summer express,मोहाली | थाईलैंड से वर्ष 2023 में डिपोर्ट किए गए हरियाणा के गैंगस्टर वीरेंद्र प्रताप उर्फ काला राणा को मोहाली अदालत से राहत नहीं मिली। हथियार बरामदगी और आपराधिक साजिश से जुड़े मामले में अदालत ने उसकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड और जमानत याचिका में पुराने मामलों की जानकारी कथित तौर पर छिपाने को जमानत न देने के प्रमुख आधारों में शामिल किया।

सुनवाई के दौरान सरकारी पक्ष ने अदालत के समक्ष काला राणा के आपराधिक रिकॉर्ड से संबंधित दस्तावेज पेश किए। सरकारी वकील के मुताबिक, आरोपी ने जमानत याचिका दाखिल करते समय अपने खिलाफ दर्ज 27 आपराधिक मामलों का उल्लेख नहीं किया था। बचाव पक्ष की ओर से बाद में रिकॉर्ड पेश करने की अनुमति मांगी गई, लेकिन अदालत ने यह अर्जी भी खारिज कर दी।

मामला अक्टूबर 2023 का है। पंजाब पुलिस को सूचना मिली थी कि अजय नाम का युवक मोहाली के ग्रीन एन्क्लेव के पास अवैध हथियारों के साथ किसी आपराधिक वारदात की तैयारी कर रहा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से .32 बोर की दो देसी पिस्तौल और आठ कारतूस बरामद किए थे।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में अजय ने जग्गू भगवानपुरिया और अमृत बल से संपर्क होने की जानकारी दी थी। उसने कथित तौर पर बताया कि उसे आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए हथियार उपलब्ध कराए गए थे। पूछताछ में उसने यह भी बताया कि वर्ष 2021 में दिल्ली बॉर्डर पर किसान आंदोलन के दौरान उसकी मुलाकात केसर सिंह से हुई थी। पुलिस के मुताबिक, केसर सिंह काला राणा का करीबी था और व्हाट्सऐप के जरिए उसके संपर्क में रहता था।

पुलिस का दावा है कि केसर सिंह ने अजय को काला राणा से संपर्क कराने और हथियार उपलब्ध कराने की बात कही थी। इसके बाद उसे एक पिस्तौल, पांच कारतूस और 30 हजार रुपये दिए गए। अजय से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने 11 अक्टूबर 2023 को केसर सिंह को गिरफ्तार किया। इसके बाद आपराधिक साजिश और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत काला राणा को भी मामले में आरोपी बनाया गया। उस समय काला राणा अन्य मामलों में जेल में बंद था।

बचाव पक्ष ने जमानत के लिए दलील दी कि काला राणा करीब तीन साल से जेल में है और अभी तक मामले में ट्रायल शुरू नहीं हुआ है। वकील ने कहा कि आरोपी को समय पर सुनवाई का अधिकार है और लंबे समय तक बिना ट्रायल जेल में रखना उचित नहीं है। बचाव पक्ष ने यह भी कहा कि पुलिस द्वारा बताए गए पुराने मामलों में से कई में काला राणा बरी हो चुका है या उसकी सजा पर रोक लगी हुई है।

वहीं, अतिरिक्त सरकारी वकील ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि आरोपी के खिलाफ 27 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसने जमानत याचिका में इस जानकारी को छिपाया। सरकारी पक्ष ने जसवंत सिंह बनाम स्टेट ऑफ पंजाब मामले का हवाला देते हुए कहा कि आपराधिक रिकॉर्ड छिपाना जमानत खारिज करने का आधार हो सकता है।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने वीरेंद्र प्रताप उर्फ काला राणा की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। इसके साथ ही इस मामले में उसे फिलहाल जेल से राहत नहीं मिल सकी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.