Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में स्तन कैंसर जागरूकता अभियान, 50 हजार से अधिक मरीजों का हुआ इलाज

summer express ,अंबाला (अंकुर कपूर) | अक्टूबर महीने को दुनियाभर में स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। इसी कड़ी में अंबाला कैंट स्थित अटल केयर कैंसर अस्पताल में महिलाओं को स्तन कैंसर के लक्षण, समय पर जांच और इलाज के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अस्पताल में मरीजों को सरकार की ओर से कैंसर उपचार के लिए उपलब्ध सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है, ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें।

अटल केयर कैंसर अस्पताल की स्थापना वर्ष 2022 में हुई थी। अस्पताल के अनुसार, स्थापना के बाद से अब तक 50 हजार से अधिक मरीज यहां उपचार करा चुके हैं। डॉक्टरों ने महिलाओं से अपील की है कि वे स्तन में किसी भी तरह की गांठ या असामान्य बदलाव महसूस होने पर इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।

अस्पताल की सर्जन डॉ. रोशनी ने बताया कि 45 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को हर दो साल में एक बार मैमोग्राफी करवानी चाहिए। यह एक्स-रे आधारित जांच है, जिसके जरिए स्तन में गांठ के हाथ से महसूस होने से पहले ही कैंसर के शुरुआती संकेतों का पता लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शुरुआती चरण में स्तन कैंसर की पहचान होने पर इसके पूरी तरह ठीक होने की संभावना काफी अधिक होती है।

उन्होंने बताया कि स्तन कैंसर के उपचार के लिए कीमोथेरेपी, रेडिएशन थेरेपी और सर्जरी जैसी प्रमुख उपचार पद्धतियां अटल केयर कैंसर अस्पताल में उपलब्ध हैं। सरकार की ओर से कैंसर मरीजों के लिए निशुल्क उपचार की सुविधा भी दी जा रही है। इसके अलावा पात्र कैंसर मरीजों के लिए पेंशन योजना और बसों में निशुल्क यात्रा जैसी सुविधाओं का प्रावधान है। अस्पताल की ओर से मरीजों और उनके परिजनों को इन योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

अस्पताल की सर्जन डॉ. पूजा ने बताया कि वर्तमान में भी बड़ी संख्या में मरीज यहां उपचार ले रहे हैं। उन्होंने महिलाओं को स्तन कैंसर के शुरुआती लक्षणों के प्रति सजग रहने की सलाह दी। उन्होंने अपील की कि अक्टूबर महीने में चल रहे जागरूकता अभियान का हिस्सा बनें और स्वयं के साथ-साथ अन्य महिलाओं को भी समय पर जांच और उपचार के लिए प्रेरित करें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.