Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डीएपी के टोकन खत्म होने पर किसानों का फूटा गुस्सा, अधिकारी की गाड़ी घेरकर किया विरोध

summer express,सिरसा। नई अनाजमंडी स्थित किसान विश्राम गृह में बुधवार को डीएपी खाद के टोकन लेने के लिए बड़ी संख्या में किसान पहुंचे, लेकिन टोकन वितरण शुरू होने के बाद जल्द ही खत्म होने की बात कहकर कर्मचारी चले गए। सुबह से इंतजार कर रहे किसानों को टोकन नहीं मिलने पर उनका गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मौके पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

टोकन वितरण का काम कृषि विभाग के अधिकारियों की देखरेख में किया जा रहा था। किसानों का कहना था कि वे सुबह से मंडी में पहुंचकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उन्हें डीएपी के लिए टोकन नहीं मिल सके। टोकन खत्म होने की जानकारी मिलने के बाद किसान आक्रोशित हो गए और उन्होंने अपनी नाराजगी जतानी शुरू कर दी।

मामले की सूचना मिलने पर कृषि विभाग के अधिकारी गाड़ी से मौके पर पहुंचे। किसानों ने अधिकारियों की गाड़ी को घेर लिया और उसके आगे बैठ गए। करीब 10 से 15 मिनट तक किसान गाड़ी के सामने बैठे रहे और अधिकारियों को आगे नहीं जाने दिया। इसके बाद अधिकारी वहां से वापस लौट गए।

किसानों के विरोध की जानकारी मिलने पर भारतीय किसान एकता के प्रदेशाध्यक्ष लखविंद्र सिंह औलख भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्या जानी। फिलहाल किसान डीएपी के टोकन नहीं मिलने को लेकर अपना विरोध जारी रखे हुए हैं।

गौरतलब है कि सिरसा जिले में डीएपी की उपलब्धता को लेकर किसानों की परेशानी लगातार सामने आ रही है। पिछले एक सप्ताह में डीएपी नहीं मिलने के विरोध में किसानों ने डबवाली रोड को दो बार जाम किया है। इसके अलावा चोपटा में भी किसानों ने चोपटा-भादरा मार्ग पर जाम लगाया था। डीएपी की कमी के कारण सरसों की बिजाई करने वाले किसानों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि जिले में डीएपी की कमी नहीं है और अगले एक सप्ताह में दो से तीन रैक खाद पहुंचने की संभावना है। अधिकारियों ने किसानों से धैर्य रखने की अपील की है। गेहूं की बिजाई के लिए अभी करीब एक महीने का समय बाकी है, जबकि फिलहाल उपलब्ध डीएपी का स्टॉक सरसों की बिजाई करने वाले किसानों के लिए जारी किया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.