Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बेंगलुरु में 8 अक्टूबर को होगा ‘चप्पल विरोध प्रदर्शन’, SIR के खिलाफ CJP का ऐलान

summer express ,बेंगलुरु। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के को-कन्वीनर आशुतोष रंका ने बेंगलुरु में 8 अक्तूबर को ‘चप्पल विरोध प्रदर्शन’ करने का एलान किया। यह प्रदर्शन फ्रीडम पार्क में आयोजित किया जाएगा। इससे पहले संगठन की ओर से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर ‘पीपल्स ट्रिब्यूनल’ यानी जन-अदालत का आयोजन किया जाएगा।

आशुतोष रंका ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:30 बजे फ्रीडम पार्क में होगी। उन्होंने कहा कि जन-अदालत के दौरान एसआईआर प्रक्रिया से प्रभावित उन कन्नड़ भाषी लोगों से बातचीत की जाएगी, जिनका दावा है कि उनके नाम गलत तरीके से मतदाता सूची से हटाए गए हैं।

जन-अदालत के बाद महिलाओं के समर्थन में ‘चप्पल विरोध प्रदर्शन’ किया जाएगा। संगठन ने लोगों से इसमें बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। सीजेपी के इस कार्यक्रम में संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके, प्रवक्ता सौरव दास और को-कन्वीनर आशुतोष रंका के अलावा अभिनेता प्रकाश राज तथा विभिन्न युवा और नागरिक संगठनों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की बात कही गई है।

अभिनेता प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पर कार्यक्रम का समर्थन करते हुए कहा कि जन-अदालत में राज्य के विभिन्न हिस्सों से एसआईआर से प्रभावित लोग शामिल होंगे। उन्होंने नागरिकों से भी कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।

एसआईआर को लेकर सीजेपी और अन्य विरोध कर रहे संगठनों की मांग है कि पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से हटाए गए सभी नामों के फैसलों को रद्द किया जाए। संगठनों का कहना है कि एसआईआर से पहले की मतदाता सूची को ही बरकरार रखा जाना चाहिए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.