समर न्यूज | लुधियाना
दिवंगत पत्रकारों की स्मृति में यूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से शुक्रवार को गुरु नानक देव भवन में धार्मिक सद्भावना सभा आयोजित की गई। इसमें दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि दी गई और बलिदान को सलाम किया गया।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के विशेष कार्याधिकारी एवं राजस्थान राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव दत्ता और पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, विधायकों, पार्षदों, धर्मगुरुओं और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शिरकत कर दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि दी। सभा में उनकी आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की गई और समाज में भाईचारे, मानवता तथा आपसी सम्मान का संदेश दिया गया।
}विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों ने दिया सद्भावना का संदेश: सभा में स्वामी नित्य स्वरूप (स्वामीनारायण मंदिर), महंत दिनेश पुरी (प्राचीन सांगा वाला शिवालय), महंत गौरव बावा (ठाकुर द्वारा नोह्रिया), महंत प्रवीण चौधरी (मां बगलामुखी धाम), बाबा मीना शाह (सिद्ध पीठ मां नैना देवी पिंडी स्वरूप मंदिर), पंडित अजय वशिष्ठ (सर्व ब्राह्मण परिषद), साध्वी सुमेधा भारती (साधु आश्रम), शाही इमाम उस्मान रहमानी, ज्ञानी हरदीप सिंह, बीबी चरणजीत कौर बब्बू बहन, संत सतनाम सिंह, माता विपनप्रीत कौर, मास्टर मनमोहन सिंह, स्वामी प्रभु दास और बाबा रोमी भल्ला सहित विभिन्न धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा पंडित
बाबू राम भारद्वाज, पंडित विजय भारद्वाज, श्री दुर्गा माता मंदिर ट्रस्ट के वरिंदर मित्तल, वेद निकेतन धाम के साहिल खुराना और मां भगवती क्लब के प्रधान अविनाश सिक्का ने भी भाग लिया।
}मेयर, विधायकों और पार्षदों ने दी श्रद्धांजलि: कार्यक्रम में लुधियाना की मेयर इंदरजीत कौर, विधायक मदन लाल बग्गा, विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला, पूर्व विधायक सुरेंद्र डाबर, कुलदीप वैध और रंजीत सिंह ढिल्लों शामिल हुए। कांग्रेस जिला प्रधान एवं पूर्व विधायक संजय तलवार, सेंट्रल हलका कांग्रेस नेता मुकेश जैन नवकार, कांग्रेस नेता जगमोहन सिंह निक्कू और आरडी शर्मा ने भी उपस्थिति दर्ज करवाई। भाजपा की ओर से जिला प्रधान सुनील मोदगिल, परमिंदर सिंह बराड़, गुरदीप सिंह गोशा, कैलाश चौधरी, राशि अग्रवाल, राजिंदर सिंह और अन्य नेताओं ने भाग लिया। आम आदमी पार्टी की ओर से जतिंदर खंगुड़ा, अमरजीत सिंह टिक्का, अमित गोसाई, नरेश धींगान, वरिंदर सहगल, गुरजीत सिंह गिल, तनवीर धालीवाल, नंदिनी जयराज, सुरेंद्र अटवाल, मनिंदर सिंह आहूजा, हरदीप सिंह, रविंदरपात सिंह बंटी, परमजीत सिंह और कंवलजीत सिंह मौजूद रहे। पार्षदों में रुचि विशाल गुलाटी, गौरवजीत सिंह गोरा, दविंदर जग्गी, इंदर अग्रवाल, प्रदीप शर्मा गैबी, मनजीत सिंह ढिल्लों, नीरज आहूजा और इंदर ग्रेवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
इसके अलावा इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट से तरसेम सिंह, मार्केट कमेटी से गुरजीत सिंह गिल, अकाली नेता आरडी शर्मा, कुलविंदर सिंह किंदा, डिंपल राणा, प्रितपाल सिंह बलियावाल, युवा मोर्चा लुधियाना के प्रधान अजिंदर सिंह, वाइस प्रेसिडेंट विनीत बहल, मनोज कुमार शाह, महेश दत्त शर्मा, पंकज शारदा, संदीप लुधियाना, नीरज जोशी, मनोज कुमार मोनू, पंकज गुप्ता, कुमार गौरव, परदीप नागर, रजिंदर शर्मा और आशीष लक्खनपाल सहित राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र की कई हस्तियां पहुंचीं। प्रशासन की ओर से एडीसी डॉ. शिखा, एडीसीपी ट्रैफिक सुखविंदर सिंह और एडीसीपी हरजिंदर सिंह मौजूद रहे। शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे के प्रवक्ता चन्द्रकान्त चड्ढा, जिला प्रधान वरुण खन्ना और कोषाध्यक्ष योगेश बांसल सहित अन्य लोगों ने भी सभा में भाग लेकर दिवंगत पत्रकारों को
श्रद्धांजलि दी।
पत्रकार समाज और सरकार के बीच एक मजबूत सेतु की भूमिका निभाते हैं: चीमा
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा िक पत्रकार समाज और सरकार के बीच एक मजबूत सेतु की भूमिका निभाते हैं। वे समाज के हर वर्ग की आवाज सरकार तक पहुंचाने के साथ-साथ सरकार की नीतियों और संदेशों को जनता तक पहुंचाते हैं। लोकतंत्र में पत्रकारिता की यह जिम्मेदारी बेहद महत्वपूर्ण है। समर जी और उनकी पूरी टीम ने भी इसी जिम्मेदारी को प्रभावी ढंग से निभाया है। संत समाज हमेशा हमें सही दिशा दिखाता आया है। उनके मार्गदर्शन से समाज और सरकार दोनों आगे बढ़ते हैं। पंजाब की सबसे बड़ी ताकत उसका भाईचारा है। यहां सभी धर्मों, वर्गों और जातियों के लोग आपसी सम्मान और सद्भाव के साथ रहते हैं। यही कारण है कि पंजाब को गुरुओं की धरती कहा जाता है। पंजाब ने देश की आजादी से लेकर सीमाओं की रक्षा तक हमेशा बड़ी कुर्बानियां दी हैं। यहां के लोगों में देश और समाज के लिए खड़े होने का जज्बा कूट-कूटकर भरा हुआ है। पंजाब की यही वीरता और आपसी भाईचारा उसकी पहचान है। आज के इस कार्यक्रम में शामिल हुए सभी लोगों का मैं दिल से धन्यवाद करता हूं और सभी का हार्दिक स्वागत करता हूं।
पत्रकारों की एकता और सम्मान के लिए काम करता रहेगा क्लब: अर्शदीप सिंह समर
यूनाइटेड प्रेस क्लब के अध्यक्ष अर्शदीप सिंह समर ने कहा कि पत्रकार समाज के लिए लगातार काम करते हैं और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। लुधियाना, पंजाब और देश के लिए पूरी निष्ठा से काम करने वाले कई पत्रकार आज हमारे बीच नहीं हैं। क्लब का उद्देश्य उनकी सेवाओं को याद रखना, उन्हें सम्मान देना और उनकी आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना करना है। उन्होंने कहा कि क्लब दिवंगत पत्रकारों की स्मृति को जीवित रखने के लिए हर वर्ष इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करने का प्रयास करेगा। साथ ही, उनके परिवारों को आर्थिक और सामाजिक सहयोग देने की दिशा में भी काम किया जाएगा। समर ने कहा कि पत्रकारों को सबसे पहले आपस में एकजुट होना होगा। जब पत्रकार समुदाय एक मंच पर एकजुट होगा, तो उनकी आवाज और मजबूत होगी। यूनाइटेड प्रेस क्लब पत्रकारों की एकता, सम्मान और हितों के लिए लगातार प्रयास करता रहेगा। उन्होंने बताया कि क्लब की स्थापना वर्ष 2014 में पत्रकारों को एक मंच पर लाने, उनके कल्याण और समाज सेवा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी।