लक्की मेहता | लुधियाना
समर न्यूज
विधानसभा उत्तरी के विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में
पंजाब सरकार की ओर से नवनियुक्त 36 आंगनवाड़ी हेल्परों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
सलेम टाबरी स्थित मुख्य कार्यालय में आयोजित समारोह के दौरान नियुक्ति पत्र मिलने पर महिलाओं के चेहरों पर खुशी और नई उम्मीदों की झलक दिखाई दी। सरकारी सेवा में शामिल होने पर नवनियुक्त हेल्परों ने अपने जीवन की नई शुरुआत की।
विधायक मदन लाल बग्गा ने सभी नवनियुक्त हेल्परों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।