Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोमियो लेन के शोर-शराबे से परेशान ऋषि अपार्टमेंट्स के लोगों ने की कार्रवाई की मांग

सुरिंदर सिंह अंकुश । मोहाली
समर न्यूज

सेक्टर-70 स्थित ऋषि अपार्टमेंट्स के निवासियों ने आज सोसायटी परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में जुबली वॉक स्थित रोमियो लेन से आने वाले तेज डीजे, संगीत और देर रात तक होने वाले शोर-शराबे के कारण उत्पन्न समस्याओं पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया।
निवासियों ने बताया कि रोमियो लेन से आने वाले तेज संगीत और डीजे की आवाज के कारण सोसायटी के लोग लंबे समय से भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। विशेष रूप से बुजुर्गों, बीमार व्यक्तियों और छोटे बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। इसका बच्चों की पढ़ाई पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इतना ही नहीं, सोसायटी के निवासियों के प्रतिनिधिमंडल भी कई बार संबंधित अधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत करवा चुके हैं। निवासियों ने जिला प्रशासन और एसएसपी मोहाली से मांग की कि रोमियो लेन में डीजे और तेज आवाज में संगीत बजाने के संबंध में दी गई अनुमति की जांच की जाए व ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करवाया जाए। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद सुखदेव सिंह पटवारी, अध्यक्ष हरप्रीत सिंह, महासचिव पुनीत भारद्वाज, जी. एस. सेठी, मैडम लीना, जितेश चंद्र चौबे, रूपिंदर सिंह सराओ, स्वर्णजीत शर्मा, रवि गुप्ता सहित अन्य निवासी उपस्थित थे।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.