Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सुखना व घग्गर के स्वच्छता अभियान में उतरीं शक्तिरानी शर्मा

मैनपाल | कालका
समर न्यूज

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को कालका विधानसभा क्षेत्र में बहने वाली सूखना नदी और पंचकूला से होकर गुजरने वाली घग्गर नदी में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान कालका विधायक शक्तिरानी शर्मा ने मुख्य रूप से भाग लेते हुए स्वयं नदी में उतरकर सफाई की और लोगों को नदियों की स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
अभियान के पहले चरण में सूखना नदी के राधेश्याम गौशाला के पास तथा पुलिस स्टेशन के साथ लगते क्षेत्र में सफाई की गई। विधायक श्रीमती शक्तिरानी शर्मा ने स्वयं सफाई कार्य में भाग लेकर अभियान को आगे बढ़ाया। इस दौरान नदी क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने और आसपास फैले कचरे को हटाने पर ध्यान दिया गया। अभियान के बाद उन्होंने सफाई कर्मचारियों को केले वितरित कर उनके कार्य के प्रति प्रोत्साहन व्यक्त किया।
इसके पश्चात पंचकूला में घग्गर नदी पर स्थित छठ पूजा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। यहां भी नदी और घाट परिसर की सफाई की गई। विधायक ने अभियान में भाग लेते हुए स्वच्छ सार्वजनिक स्थलों और नदी तटों को साफ रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस अवसर पर विधायक शक्तिरानी शर्मा ने कहा कि नदियां हमारी प्राकृतिक धरोहर हैं और इन्हें स्वच्छ रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखना और प्राकृतिक संसाधनों की देखभाल करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने की दिशा में सार्थक प्रयास किए जा सकते हैं। विधायक शक्तिरानी शर्मा ने कहा कि नदियों और उनके आसपास के क्षेत्रों को कचरा मुक्त रखने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी निभाना जरूरी है। आमजन अपने स्तर पर भी छोटे-छोटे प्रयास करके पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि नदी तटों पर कचरा न फैलाएं और दूसरों को भी प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक करें।
उन्होंने सफाई कर्मचारियों के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ बनाए रखने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। समाज के प्रत्येक वर्ग के सहयोग से ही स्वच्छता के प्रयासों को निरंतर आगे बढ़ाया जा सकता है। विधायक शक्तिरानी शर्मा ने घग्गर नदी के छठ पूजा घाट के पास पौधरोपण भी किया।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.