Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में पूर्व सरपंच को बंधक बनाकर 1.04 करोड़ की डकैती, चार आरोपी गिरफ्तार

Summer express, फरीदाबाद। फरीदाबाद के धौज थाना क्षेत्र के फतेहपुर तगा गांव की जोहड़ कॉलोनी में पूर्व सरपंच और प्रॉपर्टी डीलर अब्दुल कदीम को पिस्टल के बल पर बंधक बनाकर 1.04 करोड़ रुपये लूटने के मामले को क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी फरीदाबाद के फतेहपुर तगा का रहने वाला है, जबकि तीन आरोपी उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

सहायक पुलिस आयुक्त वरुण कुमार दहिया के अनुसार, जांच में सामने आया कि आरोपी साहुन खान को जानकारी थी कि अब्दुल कदीम ने अपनी जमीन बेची है और जमीन से मिली नकदी घर में रखी हुई है। साहुन ने इस जानकारी को अपने परिचित लियाकत के साथ साझा किया और उसे डकैती की वारदात को अंजाम देने के लिए कहा। पुलिस के मुताबिक, लियाकत पहले भी डकैती जैसी आपराधिक वारदातों में शामिल रहा है। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना तैयार की।

पुलिस जांच के अनुसार, लियाकत के कहने पर सात आरोपी आर्टिगा कार में सवार होकर फतेहपुर तगा पहुंचे थे। साहुन ने इनमें से दो लोगों को मोटरसाइकिल पर बैठाकर अब्दुल कदीम के घर की रेकी कराई। इस दौरान घर तक पहुंचने और वहां से निकलने के रास्तों की जानकारी जुटाई गई। योजना के मुताबिक, आरोपी 26 सितंबर की रात करीब दो बजे वारदात को अंजाम देने पहुंचे। इनमें से पांच आरोपी घर में दाखिल हुए, जबकि दो अन्य कार लेकर बाहर चले गए।

पीड़ित अब्दुल कदीम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 सितंबर को उन्होंने अपने पुराने मकान से नए मकान में सामान शिफ्ट किया था। इसके बाद रात करीब 2:10 बजे चार-पांच युवक उनके घर में घुस आए। सभी ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। घर में घुसते ही एक आरोपी ने उनकी कनपटी पर पिस्टल तान दी और कमरे की चाबी मांगी। इसके बाद आरोपियों ने उनके हाथ पीछे की ओर बांध दिए और मुंह व पैर भी बांधकर उन्हें असहाय कर दिया।

आरोपियों ने लोहे की रॉड से कमरे और संदूक के ताले तोड़ दिए। इसके बाद घर में रखी 1.04 करोड़ रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर 26 सितंबर को धौज थाने में मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 को सौंपी गई, जिसने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहुन खान निवासी फतेहपुर तगा, हैदर अली उर्फ इमामुद्दीन निवासी मढ़ेपुर, मोहम्मद आरिफ निवासी डिडौली और मोसीब आलम निवासी फतेहपुर माफी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के रहने वाले तीन आरोपियों को मुरादाबाद जिले के समथला से गिरफ्तार किया गया, जबकि साहुन खान को फरीदाबाद से काबू किया गया।

पुलिस अब रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच में वारदात में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने और लूटी गई नकदी बरामद करने पर जोर दिया जा रहा है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.