Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

महाराजा अग्रसेन के आदर्श अपनाकर समृद्धि को समाज सेवा से जोड़ें : राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता

Summer express, भूपेंद्र ठाकुर, सोलन। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने समाज के लोगों से महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने और आर्थिक समृद्धि को समाज सेवा, करुणा तथा सामूहिक उत्तरदायित्व से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और उनके सिद्धांत समाज में सहयोग, सद्भाव तथा जनकल्याण की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं।

राज्यपाल रविवार को सोलन में अग्रवाल सभा की ओर से आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति केवल आर्थिक संपन्नता से नहीं, बल्कि सामाजिक संवेदनशीलता, आपसी सहयोग और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता से भी निर्धारित होती है।

कविन्द्र गुप्ता ने महाराजा अग्रसेन के ‘एक ईंट, एक रुपया’ सिद्धांत का उल्लेख करते हुए कहा कि यह सामूहिक सहयोग और जरूरतमंदों की सहायता का प्रतीक है। इस सिद्धांत के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुरूप दूसरों की मदद कर सकता है। आज भी जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग, गरीबों के इलाज में सहायता, युवाओं के लिए कौशल विकास और रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना तथा जरूरतमंद परिवारों की मदद करना इसी भावना के उदाहरण हैं।

राज्यपाल ने अग्रवाल सभा, सोलन की ओर से पिछले लगभग 80 वर्षों से शिक्षा, सामाजिक कल्याण, धार्मिक गतिविधियों और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने विभिन्न समुदायों के लोगों को साझा मंच पर लाकर सामाजिक सद्भाव बढ़ाने के प्रयासों को भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी समुदाय की वास्तविक पहचान समाज के समग्र कल्याण में उसके योगदान से बनती है।

युवाओं की भूमिका पर जोर देते हुए राज्यपाल ने कहा कि उन्हें आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाने चाहिए। युवाओं को केवल नौकरी तलाशने तक सीमित रहने के बजाय रोजगार सृजन करने, उद्यमिता को बढ़ावा देने, नए विचारों पर काम करने और सामाजिक समस्याओं के समाधान में योगदान देने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।

उन्होंने अग्रवाल सभा से शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, कौशल विकास, युवा मार्गदर्शन, महिला सशक्तिकरण और जरूरतमंद वर्गों की सहायता से जुड़ी गतिविधियों का विस्तार करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन जयंती केवल एक महान व्यक्तित्व को याद करने का अवसर नहीं है, बल्कि अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराने का भी दिन है।

राज्यपाल ने लोगों से तीन संकल्प लेने का आह्वान किया। इनमें समृद्धि के साथ सेवा, सफलता के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व तथा व्यक्तिगत और सामुदायिक पहचान के साथ सामाजिक सद्भाव बनाए रखना शामिल है। उन्होंने विश्वास जताया कि अग्रवाल सभा भविष्य में भी सोलन और हिमाचल प्रदेश के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती रहेगी।

इससे पहले राज्यपाल ने सोलन बाजार में स्थापित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। समारोह के दौरान उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया।

पूर्व मंत्री डॉ. राजीव बिंदल ने राज्यपाल का स्वागत किया और अग्रवाल समुदाय की ओर से समाज कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। अग्रवाल सभा, सोलन के अध्यक्ष दिनेश गर्ग ने राज्यपाल को सम्मानित किया और सभा की विभिन्न सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी। सभा के उपाध्यक्ष सतीश बंसल ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर सोलन के पुलिस अधीक्षक टी. साई दत्तात्रेयवर्मा, अग्रवाल सभा के पदाधिकारी, सदस्य तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.