Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में ट्रक की टक्कर से दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की मौत, परिवार में मातम

Summer express, अनुज पंचाल, गुरुग्राम। गुरुग्राम के पटौदी रोड पर खवासपुर गांव के पास सड़क हादसे में दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल अमित यादव की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बुलेट बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद अमित काफी देर तक सड़क पर घायल अवस्था में पड़े रहे। इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोग उनकी मदद करने के बजाय घटना का वीडियो बनाते रहे। बाद में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

अमित यादव 32 वर्ष के थे और मूल रूप से गुरुग्राम के बासलांबी गांव के रहने वाले थे। वह दिल्ली के कल्याणपुरी थाने में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। इन दिनों उनकी ड्यूटी दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभालने में लगाई गई थी।

जानकारी के अनुसार, रविवार रात ड्यूटी के दौरान अमित ने फोन पर अपनी पत्नी और दोनों बेटियों से बातचीत की थी। उन्होंने सोमवार सुबह घर लौटने का भरोसा भी दिलाया था, लेकिन सड़क हादसे में उनकी मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके पैतृक गांव बासलांबी में भी शोक का माहौल है।

हादसे के बाद सामने आए वीडियो में अमित सड़क पर घायल अवस्था में दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि आसपास मौजूद कुछ लोग उनकी मदद करने या उन्हें अस्पताल पहुंचाने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। इस घटना ने सड़क दुर्घटनाओं के दौरान घायलों की मदद करने की जिम्मेदारी को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।

पुलिस ने मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चालक की पहचान करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच करने के साथ आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैथल में प्लाट विवाद को लेकर व्यक्ति से मारपीट, 12 लोगों पर केस दर्ज

Summer express, कैथल। हरियाणा के कैथल में प्लाट के मालिकाना हक को लेकर विवाद के दौरान एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। करनाल रोड स्थित शुगर मिल कॉलोनी में करीब 12 लोगों पर एक व्यक्ति को ईंटों और लात-घूंसों से पीटने का आरोप लगा है। हमले में पीड़ित को कई चोटें...

जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला: ‘गुटों में बंटी कांग्रेस, भाजपा एकजुट’; रोहड़ू में वीरभद्र सिंह की अनदेखी पर मुख्यमंत्री को घेरा

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में किसी तरह की गुटबाजी नहीं है, बल्कि पार्टी पूरी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस...

टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग के आरोपी रेहान के पिता बोले, दोषी है तो मिले सजा

Summer express, सोनीपत। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग के मामले में सोनीपत की ईदगाह कॉलोनी निवासी रेहान की गिरफ्तारी के बाद उसके परिवार से जुड़ी कई जानकारियां सामने आई हैं। आरोपी के पिता रिहसुद्दीन ने कहा कि उन्हें बेटे की इस कथित वारदात के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने स्पष्ट...

इटली की महिला से लव बॉम्बिंग के नाम पर ठगी के आरोपी की भोंडसी जेल में मौत

Summer express, गुरुग्राम I इटली की एक महिला से कथित तौर पर लव बॉम्बिंग के जरिए साइबर ठगी करने के मामले में गिरफ्तार 40 वर्षीय अखिल मौर्या की भोंडसी जेल में मौत हो गई। सोमवार सुबह करीब 11:15 बजे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे जेल परिसर में स्थित अस्पताल ले जाया गया।...

सतपाल रायजादा ने कहा,सुक्खू सरकार में रिज पर लगी वीरभद्र सिंह की प्रतिमा,कांग्रेस में गुटबाजी की चर्चाएं निराधार

ऊना/ राकेश -: कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल रायजादा ने सराहन में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित किए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह का हिमाचल प्रदेश की राजनीति और विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.