Summer express/सोलन-: हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन द्वारा विद्युत लाइनों एवं उपकरणों के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 16 अक्तूबर, 2026 को सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने बताया कि निर्धारित दिन सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि इस दौरान पॉवर हाउस मार्ग, सपरून गुरुद्वारा, जिला परिषद कार्यालय, डाकघर, सुगंधा अपार्टमेंट, जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय तथा इनके आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।राहुल वर्मा ने बताया कि मौसम खराब होने अथवा अन्य अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण निर्धारित तिथि एवं समय में बदलाव किया जा सकता है।उन्होंने संबंधित क्षेत्रों के विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक प्रबंध करें तथा विद्युत बोर्ड को सहयोग प्रदान करें।