Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लक्ष्मण-सीता संवाद रहा आकर्षण का केंद्र

मुकुल शर्मा। पंचकूला : शालीमार ग्राउंड, सेक्टर-5, पंचकूला में आदर्श रामलीला ड्रामाटिक क्लब एवं माता मनसा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित रामलीला में वीरवार रात भगवान श्रीराम की लीलाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रसंगों का मंचन किया गया। रामलीला में जटायु प्रसंग, खर-दूषण वध, रावण के कक्ष और मारीच प्रसंग के साथ सीताहरण का मार्मिक दृश्य मुख्य आकर्षण रहा। लक्ष्मण और माता सीता के बीच संवाद तथा उसके बाद घटित घटनाक्रम ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। मंचन के दौरान पंचवटी में स्वर्ण मृग के प्रसंग के बाद माता सीता द्वारा लक्ष्मण को भगवान श्रीराम की सहायता के लिए भेजने का दृश्य प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। लक्ष्मण के वन में जाने के बाद रावण साधु का वेश धारण कर कुटिया में पहुंचा और माता सीता का हरण कर लिया। इस घटनाक्रम को कलाकारों ने सजीव अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया। सीता की पुकार, लक्ष्मण के साथ संवाद और रावण द्वारा सीताहरण के दृश्य ने रामलीला के माहौल को भावनात्मक बना दिया। इसके अतिरिक्त जटायु से भेंट, पंचवटी और खर-दूषण वध के प्रसंगों का भी मंचन किया गया। जटायु द्वारा माता सीता की रक्षा के लिए रावण से संघर्ष करने के दृश्य को भी प्रभावशाली तरीके से दर्शाया गया।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अर्की अस्पताल में जल्द शुरू होंगी डायलिसिस और अल्ट्रासाउंड सुविधाएं, विधायक संजय अवस्थी ने किया ऐलान

Summer express/सोलन-: प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। इसी दिशा में अर्की नागरिक अस्पताल में जल्द ही डायलिसिस और अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। यह बात अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने नागरिक अस्पताल अर्की में स्वागत एवं पंजीकरण काउंटर तथा...

शिमला में मिठाइयों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, दुकानों में कॉकरोच मिलने से हड़कंप

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई, अनियमितताओं पर दुकानदारों को नोटिस जारी Summer express/शिमला/ संजू -:दीपावली के त्योहार से पहले राजधानी शिमला में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। खाद्य आपूर्ति एवं खाद्य सुरक्षा विभाग और नगर निगम की...

गोराया में हाईवे पर प्रेस मशीन लदा छोटा हाथी पलटा, लगा लंबा जाम

Summer express, जालंधर । गोराया में नेशनल हाईवे पर प्रेस मशीन लेकर जा रहा एक छोटा हाथी वाहन बेकाबू होकर पलट गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार दोनों लोग सुरक्षित बच गए और किसी...

अजय देवगन के जुहू स्थित बंगले में अनधिकृत निर्माण पर बीएमसी की कार्रवाई

Summer express, मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के मुंबई स्थित बंगले में कथित तौर पर बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण कार्य के खिलाफ बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कार्रवाई की है। नगर निगम ने निर्माण को अनधिकृत बताते हुए उसे हटाया। बीएमसी के अनुसार, बंगले के मालिक निर्माण कार्य को मंजूरी मिलने से संबंधित...

मनोकामना पूरी होने पर दिल्ली के कारोबारी ने मां नैना देवी को भेंट किया सोने का आभूषण सेट

परिवार सहित किए माता रानी के दर्शन, सोने का हार, टीका, झुमके, नथ और नेत्र किए अर्पित Summer express/बिलासपुर, सुभाष -:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ रही है। देशभर से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और अपनी श्रद्धा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.