Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

घरों में दरारें आने से दहशत में लोग, रिहायशी इलाकों के नीचे टनल बनाने का विरोध

Summer express/शिमला, संजू- : राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है। टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार को ढली टनल से आक्रोश रैली निकाली। टनल प्रभावित मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर लोगों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक निर्माण कार्य पर रोक लगाई जाए। साथ ही, टनल का निर्माण पुराने सर्वे के आधार पर करने की मांग उठाई गई। लोगों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन और आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि टनल निर्माण के चलते कई घरों में दरारें आने की समस्या सामने आई है। इससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और उन्हें अपने मकानों की सुरक्षा की चिंता सता रही है। लोगों ने सिमिट्री और संजौली के नीचे से प्रस्तावित ट्विन टनल के निर्माण पर भी आपत्ति जताई।पार्षद एवं टनल प्रभावित मंच के अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि कुछ दिन पहले भी लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर अपनी मांगें सरकार और प्रशासन के समक्ष रखी थीं। उन्होंने कहा कि भट्टाकुफर-छकरायल-ढली फोरलेन का निर्माण पहले किए गए सर्वे के आधार पर किया जाना चाहिए।नरेंद्र ठाकुर के मुताबिक, प्रस्तावित टनल के ऊपर करीब 500 से 600 मकान हैं और कई घरों में दरारें आने से लोग परेशान हैं। उन्होंने दावा किया कि कुछ परिवारों को मकान खाली करने की नौबत आ रही है। उन्होंने टनल में ब्लास्टिंग जारी रहने पर भी चिंता जताई।

वहीं, प्रभावित परिवारों ने भी साफ किया कि वे अपने घरों की सुरक्षा से समझौता नहीं करेंगे। लोगों का कहना है कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन विकास के नाम पर उनके घरों और जान-माल की सुरक्षा खतरे में नहीं पड़नी चाहिए। उन्होंने सरकार और प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य रोकने की मांग की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अर्की अस्पताल में जल्द शुरू होंगी डायलिसिस और अल्ट्रासाउंड सुविधाएं, विधायक संजय अवस्थी ने किया ऐलान

Summer express/सोलन-: प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। इसी दिशा में अर्की नागरिक अस्पताल में जल्द ही डायलिसिस और अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। यह बात अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने नागरिक अस्पताल अर्की में स्वागत एवं पंजीकरण काउंटर तथा...

शिमला में मिठाइयों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, दुकानों में कॉकरोच मिलने से हड़कंप

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई, अनियमितताओं पर दुकानदारों को नोटिस जारी Summer express/शिमला/ संजू -:दीपावली के त्योहार से पहले राजधानी शिमला में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। खाद्य आपूर्ति एवं खाद्य सुरक्षा विभाग और नगर निगम की...

गोराया में हाईवे पर प्रेस मशीन लदा छोटा हाथी पलटा, लगा लंबा जाम

Summer express, जालंधर । गोराया में नेशनल हाईवे पर प्रेस मशीन लेकर जा रहा एक छोटा हाथी वाहन बेकाबू होकर पलट गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार दोनों लोग सुरक्षित बच गए और किसी...

अजय देवगन के जुहू स्थित बंगले में अनधिकृत निर्माण पर बीएमसी की कार्रवाई

Summer express, मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के मुंबई स्थित बंगले में कथित तौर पर बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण कार्य के खिलाफ बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कार्रवाई की है। नगर निगम ने निर्माण को अनधिकृत बताते हुए उसे हटाया। बीएमसी के अनुसार, बंगले के मालिक निर्माण कार्य को मंजूरी मिलने से संबंधित...

मनोकामना पूरी होने पर दिल्ली के कारोबारी ने मां नैना देवी को भेंट किया सोने का आभूषण सेट

परिवार सहित किए माता रानी के दर्शन, सोने का हार, टीका, झुमके, नथ और नेत्र किए अर्पित Summer express/बिलासपुर, सुभाष -:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ रही है। देशभर से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और अपनी श्रद्धा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.