Summer express, अंबाला, (अंकुर कपूर) | हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने नवरात्र के अवसर पर अंबाला छावनी में आयोजित माता की चौकी और भगवती जागरण कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने देवी मां के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद लिया और भजन-भेंटों की धुन पर श्रद्धालुओं के साथ झूमते नजर आए। बाजीगर मोहल्ले में आयोजित 10वें विशाल भगवती जागरण में उन्होंने ज्योति प्रचंड की और आयोजन समिति को अपने स्वैच्छिक कोष से 21 हजार रुपये देने की घोषणा की।
शास्त्री कॉलोनी रेजिडेंट सोसाइटी की ओर से कॉलोनी के पार्क में माता की चौकी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता रानी के समक्ष माथा टेका और आरती में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने महामाई के भजनों और भेंटों पर श्रद्धालुओं के साथ भक्ति भाव से भागीदारी की। कार्यक्रम के दौरान सोसाइटी के पदाधिकारियों ने मंत्री को सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर सोसाइटी के चेयरमैन कपिल विज, प्रधान राजेश अग्रवाल, बलित नागपाल, विपिन खन्ना, गौरव सोनी, विवेक जैन, सुमेश खन्ना, प्रवेश शर्मा, दीपक कौशिक, भोला, डॉ. हरप्रकाश, दिनेश अग्रवाल, दीपक, परवीन, दिनेश सचदेवा, प्रमोद शर्मा, अनु विज, डिंपल अग्रवाल, आशा खन्ना, सविता विज, सोनिया देसवाल, सोनिया नागपाल, वनिता, प्रियंका चोपड़ा, शालू भसीन और मधु खन्ना सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
इससे पहले अनिल विज ने एफसीआई गोदाम के नजदीक बाजीगर मोहल्ले में आयोजित 10वें विशाल भगवती जागरण में हिस्सा लिया। उन्होंने विधिवत ज्योति प्रचंड कर माता रानी का आशीर्वाद लिया और उपस्थित लोगों को नवरात्र तथा विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने आयोजन समिति को अपने स्वैच्छिक कोष से 21 हजार रुपये देने की घोषणा की।
बाजीगर मोहल्ले में पहुंचने पर भाजपा नेता विक्की बाजीगर, अनिल नागर, ललता प्रसाद, रवि बुद्धिराजा, प्रवेश शर्मा, विजय धीमान और अनिल बहल सहित स्थानीय लोगों ने अनिल विज का स्वागत किया। दोनों धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालुओं ने उत्साह और भक्तिभाव के साथ हिस्सा लिया।