Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रेवाड़ी में कंजक पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियां बीमार, मिलावट की आशंका

Summer express, रेवाड़ी। रेवाड़ी जिले के गांव तिहाड़ा में नवरात्र के समापन पर कंजक पूजन के दौरान प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ गई। प्रसाद ग्रहण करने के कुछ ही देर बाद बच्चियों को चक्कर आने लगे और उल्टियां होने लगीं। परिजनों ने तुरंत तीनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद प्रसाद बनाने में इस्तेमाल किए गए देसी घी में मिलावट की आशंका जताई गई है। मामले को लेकर परिजनों ने दुकानदार के खिलाफ पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग को शिकायत दी है।

जानकारी के अनुसार, मूल रूप से रोहतक जिले के गांव खेड़ारी के रहने वाले सतीश फिलहाल गांव तिहाड़ा में रहकर मजदूरी करते हैं। उन्होंने नवरात्र के समापन पर कन्या पूजन का आयोजन किया था। इसके लिए आसपास की बच्चियों को आमंत्रित किया गया और उन्हें भोजन व प्रसाद कराया गया।

प्रसाद खाने के कुछ समय बाद सतीश की छह वर्षीय बेटी लीला, पड़ोस में रहने वाली 12 वर्षीय सानिया और डेढ़ वर्षीय साबया की तबीयत अचानक बिगड़ गई। तीनों को चक्कर आने लगे और लगातार उल्टियां होने लगीं। बच्चियों की हालत देखकर परिजन घबरा गए और उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। फिलहाल तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

परिजनों के अनुसार, कन्या पूजन का प्रसाद तैयार करने के लिए बावल बाजार से आधा किलो देसी घी खरीदा गया था। बच्चियों की तबीयत बिगड़ने के बाद परिवार ने घी की गुणवत्ता पर संदेह जताया। इसके बाद सतीश ने संबंधित दुकानदार के खिलाफ बावल थाना पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग को शिकायत दी।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप वर्मा ने बताया कि संबंधित घी के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि घी में मिलावट थी या बच्चियों की तबीयत बिगड़ने की कोई अन्य वजह रही। फिलहाल मामले में जांच रिपोर्ट का इंतजार है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

माता की चौकी और भगवती जागरण में भजनों पर झूमे अनिल विज, आयोजक समिति को दिए 21 हजार रुपये

Summer express, अंबाला, (अंकुर कपूर) | हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने नवरात्र के अवसर पर अंबाला छावनी में आयोजित माता की चौकी और भगवती जागरण कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने देवी मां के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद लिया और भजन-भेंटों की धुन पर श्रद्धालुओं के साथ झूमते...

रेवाड़ी में कंजक पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियां बीमार, मिलावट की आशंका

Summer express, रेवाड़ी। रेवाड़ी जिले के गांव तिहाड़ा में नवरात्र के समापन पर कंजक पूजन के दौरान प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ गई। प्रसाद ग्रहण करने के कुछ ही देर बाद बच्चियों को चक्कर आने लगे और उल्टियां होने लगीं। परिजनों ने तुरंत तीनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार...

रनहेड़ा खेड़ा गांव के सामुदायिक भवन का 1.28 करोड़ रुपये से होगा कायाकल्प, विधायक मूलचंद शर्मा ने किया शिलान्यास

Summer express, फरीदाबाद (बल्लभगढ़)। बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के रनहेड़ा खेड़ा गांव में सामुदायिक भवन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में कदम उठाया गया है। नगर निगम के वार्ड नंबर-एक में स्थित इस सामुदायिक भवन के सुंदरीकरण पर 1.28 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विधायक मूलचंद शर्मा ने विकास कार्य का शिलान्यास किया।...

संत रामपाल पर अमर्यादित टिप्पणी का आरोप, अनुयायियों ने रुड़की कोतवाली में दी शिकायत

Summer express, रुड़की। हरियाणा के संत रामपाल के संबंध में कथित तौर पर अमर्यादित टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर संत रामपाल के अनुयायियों में नाराजगी देखने को मिली। अनुयायियों ने रुड़की कोतवाली पहुंचकर एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी और मामले में उचित कार्रवाई की...

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: सोनीपत के आरोपी को काम के बदले मिले थे 2 लाख रुपये

Summer express, नई दिल्ली I बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार सोनीपत निवासी 18 वर्षीय रेहान को लेकर नया खुलासा हुआ है। उसकी मां के मुताबिक, रेहान ने कुछ दिन पहले परिवार को बताया था कि उसे एक काम करने के बदले दो लाख रुपये मिलने वाले हैं। हालांकि,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.