Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा सिख गुरुद्वारा कमेटी बजट विवाद: गुरबीर सिंह ने झिंडा को दी खुली बहस की चुनौती

Summer express, अंबाला, अंकुर कपूर। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (एचएसजीएमसी) में बजट पारित नहीं होने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झिंडा और वाइस प्रेसिडेंट गुरबीर सिंह के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। झिंडा की ओर से बजट पारित नहीं होने के लिए दूसरे सदस्यों को जिम्मेदार ठहराने और उनके घरों के बाहर दरी बिछाने संबंधी बयान दिए जाने के बाद अब गुरबीर सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने झिंडा पर गलत बयानबाजी, फिजूलखर्ची और बजट को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए उन्हें मीडिया के सामने खुली बहस करने की चुनौती दी है।

गुरबीर सिंह ने आरोप लगाया कि जगदीश सिंह झिंडा गुरुद्वारा साहिब में बैठकर बजट को लेकर पूरी सच्चाई सामने नहीं रख रहे हैं। उनके मुताबिक, पिछली बजट बैठक झिंडा ने खुद यह कहते हुए रद्द की थी कि मौजूदा बजट में भ्रष्टाचार की आशंका है और इसके लिए एक कमेटी गठित कर नया बजट तैयार करवाया जाएगा। इसके बावजूद बाद में बजट को लेकर चार से पांच बार बैठकें बुलाई गईं, लेकिन हर बार वही पुराना बजट पेश किया गया। गुरबीर सिंह का सवाल है कि जब बजट में कोई बदलाव नहीं किया गया, तो सदस्य उसे मंजूरी कैसे दे सकते हैं?

वाइस प्रेसिडेंट ने यह भी आरोप लगाया कि झिंडा की फिजूलखर्ची को लेकर सदस्यों में नाराजगी है और इसी वजह से बजट को मंजूरी देने पर सहमति नहीं बन पा रही है। उन्होंने झिंडा के हालिया लेह-लद्दाख दौरे का जिक्र करते हुए दावा किया कि इस यात्रा पर करीब एक लाख रुपये खर्च किए गए। गुरबीर सिंह ने बजट पारित करवाने की झिंडा की मंशा पर भी सवाल उठाए। हालांकि, ये सभी आरोप गुरबीर सिंह की ओर से लगाए गए हैं।

गुरबीर सिंह ने जगदीश सिंह झिंडा को चुनौती देते हुए कहा कि वे पूरी मीडिया के सामने बजट के मुद्दे पर खुली बहस करें, ताकि संगत और आम जनता के सामने वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। उन्होंने कहा कि झिंडा की ओर से उनके घरों के बाहर दरी बिछाने की बात कही गई है, लेकिन वे इसका स्वागत करेंगे। गुरबीर सिंह के अनुसार, वे संगत की सेवा के लिए तैयार हैं और ऐसी स्थिति आने पर अपनी बात रखते हुए पूरे मामले की सच्चाई सामने रखेंगे।

एचएसजीएमसी में बजट को लेकर जारी इस विवाद के बीच अब सभी की नजरें कमेटी के अगले कदम और बजट पर सहमति बनने पर टिकी हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलवल में दशहरे पर शस्त्र पूजन, महारानी पद्मावती गर्ल्स कॉलेज के निर्माण कार्य का खेल राज्य मंत्री ने लिया जायजा

Summer express, पलवल, सुंदर कुंडू। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने मंगलवार को दशहरे के अवसर पर पलवल स्थित महाराणा प्रताप भवन में आयोजित विशाल शस्त्र पूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने महारानी पद्मावती गर्ल्स कॉलेज के निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम में महाराणा प्रताप भवन...

हरियाणा सिख गुरुद्वारा कमेटी बजट विवाद: गुरबीर सिंह ने झिंडा को दी खुली बहस की चुनौती

Summer express, अंबाला, अंकुर कपूर। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (एचएसजीएमसी) में बजट पारित नहीं होने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झिंडा और वाइस प्रेसिडेंट गुरबीर सिंह के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। झिंडा की ओर से बजट पारित नहीं होने के लिए दूसरे सदस्यों को जिम्मेदार ठहराने...

पहाड़ी इलाकों में मटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिले, शुरुआत में 170-180 रुपये किलो तक मिला भाव

Summer express/चंबा, मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी जिलों में इन दिनों मटर की फसल किसानों के लिए खुशियों और बेहतर आमदनी का जरिया बनी हुई है। पहाड़ी क्षेत्रों में मटर की फसल का तुड़ान कार्य लगातार जारी है और खेतों से निकलने के बाद मटर की खेप बाहरी राज्यों के लिए भेजी जा रही है।...

जालंधर में मां-बेटी पर चाकू से हमला, आरोपी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Summer express, जालंधर। पंजाब के जालंधर में मकसूदां के पास सुरानस्सी रोड स्थित आनंद नगर में एक युवक ने घर में घुसकर मां-बेटी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया, लेकिन...
Summer Express - मोहड़ा के पास कंटेनर–बाइक टक्कर के बाद भीषण आग, बाइक सवार घायल

तमिलनाडु में महिला नर्स की हत्या, सहकर्मी गिरफ्तार

Summer express, चेन्नई। तमिलनाडु के इरोड जिले में 26 वर्षीय महिला नर्स की हत्या कर उसकी सोने की चेन लूटने के आरोप में पुलिस ने 23 वर्षीय मेल नर्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी और मृतका एक ही निजी अस्पताल में कार्यरत थे। इस घटना के बाद राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर राजनीतिक विवाद भी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.