Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मानसा में पुलिसकर्मी ने परिवार पर चलाई गोली, खुद और बेटे की मौत

Summer express, मानसा I पंजाब के मानसा शहर के वार्ड नंबर 5 में एक पुलिसकर्मी द्वारा अपने परिवार पर गोली चलाने और फिर खुद को गोली मारने का मामला सामने आया है। इस दर्दनाक घटना में पुलिसकर्मी गुरविंदर सिंह और उसके बेटे जोत सिंह की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी हरप्रीत कौर और दूसरा बेटा दिलशान गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, गुरविंदर सिंह डिप्टी कमिश्नर के गनमैन के रूप में तैनात था और दो दिन की छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। घटना के बाद घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने हरप्रीत कौर और दिलशान की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया।

घटना का पता सुबह उस समय चला, जब गोली लगने से घायल हरप्रीत कौर घर के बाहर मिली। इसके बाद आसपास के लोगों ने घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को मामले की सूचना दी।

सूचना मिलते ही डीएसपी पुष्पिंदर सिंह और थाना प्रभारी भगवंत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: सोनीपत के आरोपी को काम के बदले मिले थे 2 लाख रुपये

Summer express, नई दिल्ली I बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार सोनीपत निवासी 18 वर्षीय रेहान को लेकर नया खुलासा हुआ है। उसकी मां के मुताबिक, रेहान ने कुछ दिन पहले परिवार को बताया था कि उसे एक काम करने के बदले दो लाख रुपये मिलने वाले हैं। हालांकि,...

गढ़दीवाला में दर्दनाक सड़क हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत, युवक गंभीर

Summer express, गढ़दीवाला I पंजाब के गढ़दीवाला में बीती देर रात कालरा मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कॉर्पियो की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन युवती...

रेवाड़ी में मिठाइयों में इस्तेमाल होने वाले घी की जानकारी देना अनिवार्य, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी I त्योहारों के मौसम में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई विक्रेताओं और हलवाइयों के लिए नियमों का पालन अनिवार्य कर दिया है। अब दुकानदारों को स्पष्ट रूप से बताना होगा कि मिठाइयां देसी घी, वनस्पति या रिफाइंड तेल में से किससे तैयार की गई हैं। इस...

गुरुग्राम के बंद पड़े किंगडम ऑफ ड्रीम्स में देर रात लगी आग, सामान और कबाड़ जला

Summer express, गुरुग्राम I सेक्टर-29 स्थित लंबे समय से बंद पड़े किंगडम ऑफ ड्रीम्स (केओडी) परिसर में देर रात आग लगने से अंदर रखा सामान और कबाड़ जल गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने पांच दमकल टीमों को मौके पर भेजा। दमकलकर्मियों ने काफी देर तक मशक्कत करने के बाद आग पर...

हरियाणा में 26 नवंबर तक चलेगा कांग्रेस का ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान, सात पर्यवेक्षक नियुक्त

Summer express, चंडीगढ़ I हरियाणा में कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान को गति देने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी की ओर से यह अभियान 26 नवंबर तक चलाया जाएगा। इसके सफल संचालन और संगठनात्मक स्तर पर समन्वय सुनिश्चित करने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने प्रदेश के विभिन्न संगठनात्मक जिलों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.