Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ओपन नेशनल कराटे चैंपियनशिप में छाए आई.टी. नेक्स्ट जनरेशन स्कूल के विद्यार्थी, 25 पदक जीतकर लहराया परचम

Summer express/कांगड़ा-:प्रतिभा, मेहनत और लगन के दम पर आई.टी. नेक्स्ट जनरेशन स्कूल, सुलियाली के विद्यार्थियों ने ओपन नेशनल कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 25 पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। धर्मशाला में आयोजित इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों के प्रतिभागियों ने भी हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।आई.टी. नेक्स्ट जनरेशन स्कूल के विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी और उत्साह का माहौल है। कराटे प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल कौशल का परिचय देते हुए शानदार सफलता हासिल की।

इस विशेष उपलब्धि को लेकर विद्यार्थियों से खास बातचीत की गई, जिसमें उन्होंने प्रतियोगिता के अनुभव साझा किए। बच्चों ने बताया कि नियमित अभ्यास, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और कठिन मेहनत ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने में मदद की। उन्होंने भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन कर नई उपलब्धियां हासिल करने का संकल्प व्यक्त किया।विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को निखारना और उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है। खेल गतिविधियां बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और संघर्ष करने की भावना विकसित करती हैं।

हर बच्चे में है हुनर खास, निखारना ही है हमारा प्रयास!

25 पदकों की यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। विद्यार्थियों की सफलता ने साबित कर दिया कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से सफलता के नए शिखर छुए जा सकते हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ओपन नेशनल कराटे चैंपियनशिप में छाए आई.टी. नेक्स्ट जनरेशन स्कूल के विद्यार्थी, 25 पदक जीतकर लहराया परचम

Summer express/कांगड़ा-:प्रतिभा, मेहनत और लगन के दम पर आई.टी. नेक्स्ट जनरेशन स्कूल, सुलियाली के विद्यार्थियों ने ओपन नेशनल कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 25 पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। धर्मशाला में आयोजित इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों के प्रतिभागियों ने भी हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों...

मां चिंतपूर्णी मंदिर को हेली टैक्सी सेवा से जोड़ने की तैयारी, हेलीपैड और प्रसाद योजना के कार्य में आई तेजी

Summer express/चिंतपूर्णी, विकास -: शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। धलवाड़ी में हेलीपैड का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है, जबकि प्रसाद योजना का कार्य भी धरातल पर शुरू हो चुका है। अब मां चिंतपूर्णी मंदिर...

लुधियाना में पावरकॉम के सरकारी क्वार्टर से स्मार्ट मीटर चोरी, जेई की शिकायत पर केस दर्ज

Summer express, लुधियाना। लुधियाना के सराभा नगर स्थित पावरकॉम की पावर कॉलोनी के एक सरकारी क्वार्टर से बड़ी संख्या में स्मार्ट मीटर चोरी होने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर क्वार्टर का ताला तोड़कर वहां रखे विभाग के स्मार्ट मीटर चोरी कर ले गए। मामले में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) की शिकायत...

बेंगलुरु में एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से टकराया पक्षी, 148 यात्री सुरक्षित

Summer express, बेंगलुरु। विशाखापत्तनम से बेंगलुरु आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट मंगलवार को बर्ड हिट की घटना का शिकार हो गई। उड़ान के दौरान विमान से एक पक्षी टकरा गया, लेकिन पायलट की सूझबूझ से विमान को केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया। विमान में सवार सभी 148 यात्री और...

कैथल में पनीर और स्किम्ड मिल्क की खेप पर छापा, 8 क्विंटल पनीर व 5 हजार लीटर दूध मिला

Summer express, कैथल । मिलावटी पनीर और दूध की सूचना मिलने पर  कलायत सीआईए पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 8 क्विंटल पनीर और 5 हजार लीटर स्किम्ड मिल्क मिला। जांच के दौरान पनीर के पैकेटों पर पैकिंग की तारीख में भी कथित गड़बड़ी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.