Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में बेसमेंट की खुदाई से झुकी पांच मंजिला इमारत, पुलिस ने तीन मकान खाली कराए

Summer express, गुरुग्राम। सुशांत लोक-एक के ब्लॉक सी में साथ लगते प्लॉट में बेसमेंट की खुदाई के कारण पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत एक तरफ झुक गई। इमारत के झुकने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सुशांत लोक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एहतियातन आसपास के तीन मकानों को खाली करवाकर उनमें रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम प्लॉट नंबर 1770 में निर्माणाधीन इमारत के झुकने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि पास के प्लॉट में बेसमेंट के लिए गहरी खुदाई किए जाने के कारण लगभग तैयार पांच मंजिला इमारत करीब 2 से 2.5 इंच एक तरफ झुक गई थी। इमारत की स्थिति को देखते हुए उसके गिरने की आशंका जताई गई, जिससे आसपास के लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई।

हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इमारत के दोनों ओर स्थित तीन मकानों को खाली कराया और वहां रह रहे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके साथ ही आसपास के निवासियों को भी इमारत से दूर रहने की हिदायत दी गई, ताकि किसी संभावित हादसे से बचा जा सके।

इस मामले में प्रभावित मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने साथ लगते प्लॉट में खुदाई कराने वाले प्लॉट मालिक, ठेकेदार और जेसीबी चालक के खिलाफ लापरवाही बरतने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में पनबस-पीआरटीसी के 7,500 ठेका कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, बस सेवाएं प्रभावित

Summer express , जालंधर । पनबस और पीआरटीसी ठेका कर्मचारी यूनियन से जुड़े करीब 7,500 कर्मचारियों ने मंगलवार रात 12 बजे से हड़ताल शुरू कर दी है। यूनियन के अगले फैसले तक करीब 3,000 सरकारी बसों का परिचालन प्रभावित रहने की आशंका है। इस बार कर्मचारियों ने तीन दिन की हड़ताल के बजाय मांगें पूरी...

महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा: मोटरसाइकिल गड्ढे में गिरने से दो छात्रों की मौत, तीन गंभीर

Summer express, पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पांचों छात्र नवरात्र उत्सव में शामिल होने के बाद मोटरसाइकिल से अपने आश्रम स्कूल लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में...

गुरुग्राम में बेसमेंट की खुदाई से झुकी पांच मंजिला इमारत, पुलिस ने तीन मकान खाली कराए

Summer express, गुरुग्राम। सुशांत लोक-एक के ब्लॉक सी में साथ लगते प्लॉट में बेसमेंट की खुदाई के कारण पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत एक तरफ झुक गई। इमारत के झुकने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सुशांत लोक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एहतियातन आसपास के तीन मकानों को खाली...

कर्मवीर सिंह बौद्ध ने अंबाला में फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला, केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद कर्मवीर सिंह बौद्ध दशहरे के अवसर पर अंबाला पहुंचे, जहां उन्होंने अपने समर्थकों के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार ने अपने पद का दुरुपयोग...

नारनौल में मंगलमुखी किन्नर समाज के प्रधान विनोद सैनी की मौत, सुसाइड नोट और वीडियो से जांच को नया मोड़

Summer express, नारनौल। नारनौल में मंगलमुखी किन्नर समाज के प्रधान विनोद सैनी की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अपने डेरे पर फंदे से लटके मिले। बताया जा रहा है कि मौत से पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट लिखा और वीडियो भी बनाया था। वीडियो में उन्होंने भिवानी के किन्नर गुट पर आत्महत्या...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.