Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना में पार्किंग विवाद के बाद गोलीबारी, छाती में गोली लगने से युवक की मौत

Summer express, लुधियाना । ताजपुर रोड इलाके में वाहन पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प और गोलीबारी में बदल गया। देर रात दो गुटों के बीच हुए संघर्ष के दौरान 31 वर्षीय दरबारा उर्फ हैरी की गोली लगने से मौत हो गई। गोली उसकी छाती में लगी थी। गंभीर हालत में उसे क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (सीएमसी) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पेशे से ड्राइवर हैरी की मौत के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। सूचना मिलने पर थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ताजपुर रोड पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई थी। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। इसकी जानकारी मिलने के बाद दूसरे पक्ष के लोग भी अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों गुटों के बीच पहले तीखी बहस हुई और फिर हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान कुछ युवकों ने कथित तौर पर पिस्तौल से फायरिंग कर दी। गोलीबारी के बीच भगदड़ मच गई और वहां मौजूद दरबारा उर्फ हैरी की छाती में गोली लग गई। वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

मृतक की पत्नी राजविंदर कौर ने बताया कि शाम हैरी को तेज बुखार था और वह घर पर आराम कर रहा था। इसी दौरान उसका एक दोस्त घर आया और बताया कि बाहर खड़ी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए हैं। इसके कुछ देर बाद चार-पांच अन्य युवक भी घर पहुंचे और हैरी को अपने साथ बाहर ले गए। पत्नी के मुताबिक, देर रात करीब तीन बजे उसके पास फोन आया कि हैरी को गोली लग गई है और उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है।

राजविंदर कौर ने घटना को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि झगड़े में आगे मौजूद युवकों को कोई चोट नहीं आई, जबकि उनके पति कुछ लड़कों के पीछे खड़े थे और गोली उनकी छाती में लगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पिछले शनिवार को भी हैरी के साथ मारपीट हुई थी। पत्नी के अनुसार, उस समय हैरी अपनी सहेली सीनू के साथ था और एक होटल में कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट की थी। राजविंदर ने दावा किया कि इस संबंध में उनके पास सहेली की बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग भी है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की।

घटना की सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बाद में सीएमसी अस्पताल में भी जांच की। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद ली गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है, ताकि गोलीबारी की परिस्थितियों, हथियारों और इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा सके।

पुलिस के अनुसार, परिजनों के बयान और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले में हत्या और शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - करनाल बस स्टैंड के पास दिनदहाड़े हमला, नकाबपोश बदमाशों ने दो युवकों को बेरहमी से पीटा

लुधियाना में पार्किंग विवाद के बाद गोलीबारी, छाती में गोली लगने से युवक की मौत

Summer express, लुधियाना । ताजपुर रोड इलाके में वाहन पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प और गोलीबारी में बदल गया। देर रात दो गुटों के बीच हुए संघर्ष के दौरान 31 वर्षीय दरबारा उर्फ हैरी की गोली लगने से मौत हो गई। गोली उसकी छाती में लगी थी। गंभीर हालत में उसे क्रिश्चियन...

सीलमपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, दो नाबालिगों समेत छह आरोपी गिरफ्तार

Summer express, नई दिल्ली। दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 20 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और आरोपियों के घटना के समय पहने...

पलवल में तीन दिवसीय जिला स्तरीय बाल महोत्सव शुरू, विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिखेगी बच्चों की प्रतिभा

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से ब्राह्मण धर्मशाला में तीन दिवसीय जिला स्तरीय बाल महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारंभ एसडीएम भूपेंद्र सिंह और नगराधीश प्रीति रावत ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिला बाल कल्याण अधिकारी पिंकी सिंह भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में जिले...
Summer Express - सेम प्रभावित किसानों के लिए ठोस योजना बनाए सरकार: सैलजा

दो साल के चुनावी वादों पर श्वेतपत्र जारी करे हरियाणा सरकार: कुमारी सैलजा

Summer express, अंकुर कपूर, चंडीगढ़। हरियाणा में भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने पर कांग्रेस महासचिव एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने सरकार से चुनावी वादों का हिसाब मांगते हुए श्वेतपत्र जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान महिलाओं, युवाओं, किसानों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और गरीब...

लंबित प्रमोशन पर भड़का शिक्षक संघ, उपनिदेशक कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

मुख्य शिक्षक के 120 और केंद्र मुख्य शिक्षक के 60 पद खाली, वित्तीय लाभ लंबित होने पर भी जताई नाराजगी Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: जिला कांगड़ा प्राथमिक शिक्षक संघ ने लंबित पदोन्नतियों, वित्तीय लाभों और विभागीय कार्यों में हो रही देरी के विरोध में शिक्षा विभाग के उपनिदेशक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। संघ के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.