Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धान खरीद में अव्यवस्थाओं पर कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ ने सरकार को घेरा

Summer express, हिसार। हरियाणा में धान खरीद में देरी, मंडियों में अव्यवस्थाओं और फसल सत्यापन में आ रही दिक्कतों को लेकर कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सरकार के दो साल पूरे होने पर रिपोर्ट कार्ड पेश किया है, लेकिन मंडियों में किसानों की परेशानियां अब भी कम नहीं हुई हैं।

पेटवाड़ ने कहा कि नशा खरीदने के लिए किसी सबूत की जरूरत नहीं पड़ती, जबकि मंडी में अपनी फसल बेचने के लिए किसान से तीन गवाह मांगे जा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि किसानों पर ऐसी शर्तें क्यों थोपी जा रही हैं। उनके अनुसार, कृषि प्रधान देश में किसानों के साथ अन्याय करके विकास नहीं किया जा सकता।

कांग्रेस विधायक ने कहा कि मंडियों में धान का उठान धीमा है और मिलर्स की कमी के कारण खरीद प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। सरकार 24 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) देने का दावा करती है, लेकिन उसे स्पष्ट करना चाहिए कि इन फसलों की खरीद सुनिश्चित करने के लिए क्या व्यवस्था की गई है।

पेटवाड़ ने कहा कि सरकार ने धान की खरीद 29 सितंबर से शुरू की थी, लेकिन शुरुआती दिनों में मंडियों में आढ़ती और मिलर्स खरीद नहीं कर रहे थे। उन्होंने धान में नमी की अधिकतम सीमा 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने की मांग की। उनका कहना है कि मौजूदा मानक के कारण किसानों को परेशानी और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

उन्होंने मिलिंग की शर्त पर भी सवाल उठाए। पेटवाड़ के अनुसार, एक क्विंटल धान के बदले मिलर्स को 67 किलो चावल देना होता है, जबकि इतनी मात्रा में चावल निकालना मुश्किल है। इससे किसानों और आढ़तियों पर असर पड़ता है। उन्होंने सरकार से निर्धारित मात्रा घटाकर 58 से 59 किलो करने की मांग की, ताकि दोनों को राहत मिल सके।

पेटवाड़ ने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव के दौरान धान 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदने का वादा किया था। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी कई जनसभाओं में इसकी घोषणा की थी। इसके बावजूद अब 2461 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर भी खरीद नहीं हो पाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने सरकार से पूछा कि किसानों से किया गया चुनावी वादा कब पूरा होगा।

कांग्रेस विधायक ने कहा कि प्रदेश में हजारों किसान पोर्टल पर फसल सत्यापन को लेकर परेशान हैं। उन्होंने नारनौंद के खेड़ी चौपटा गांव का उदाहरण देते हुए बताया कि एक किसान ने बाजरे की बुवाई की है, लेकिन पोर्टल पर उसकी फसल नरमा दर्ज दिखाई जा रही है।

इसी तरह कापड़ो गांव के एक किसान की एक एकड़ में 97 मन धान की पैदावार हुई। पेटवाड़ के अनुसार, सरकार प्रति एकड़ 21.30 क्विंटल यानी करीब 52 मन धान की खरीद के निर्धारित मानक के आधार पर अधिक पैदावार को लेकर सवाल उठा रही है। सरकार ने ऐसे मामलों में एसडीएम और तहसीलदार से सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं, जिससे किसानों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पेटवाड़ ने कहा कि उन्होंने विधानसभा के पिछले सत्र में भी किसानों को मुआवजा देने की मांग उठाई थी। उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की भले न चले, लेकिन पोर्टल की जरूर चलती है।

कांग्रेस विधायक ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए दावा किया कि उस समय केंद्र की ओर से गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 250 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी के साथ हरियाणा सरकार ने 100 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिया था। उन्होंने यह भी दावा किया कि हुड्डा सरकार के दौरान धान की कीमत 4500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंची थी।

पेटवाड़ ने कहा कि सरकार को किसानों की आमदनी बढ़ाने के साथ खेती की लागत पर भी ध्यान देना चाहिए, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में 24-25 अक्टूबर को बारिश के आसार, रात का तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक

Summer express, लुधियाना। पंजाब में मौसम में बदलाव के बावजूद तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। खासकर रात के तापमान में सामान्य के मुकाबले करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हालांकि, आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार,...

त्रिपुरा के युवक से कथित नस्ली दुर्व्यवहार पर किरेन रिजिजू सख्त, कार्रवाई का भरोसा

Summer express, नई दिल्ली। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने दिल्ली के एक कंटेंट क्रिएटर पर त्रिपुरा के युवक के साथ कथित नस्ली दुर्व्यवहार करने के मामले में कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली और त्रिपुरा पुलिस इस मामले में आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी और उसे अपने कृत्य का परिणाम...

आजाद नगर में युवक और विवाहित महिला ने निगला जहर, युवक की मौत

Summer express, हिसार। आजाद नगर क्षेत्र में शाम सहमति संबंध में रह रहे युवक और एक विवाहित महिला ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया। इसके बाद युवक के परिजन दोनों...

धान खरीद में अव्यवस्थाओं पर कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ ने सरकार को घेरा

Summer express, हिसार। हरियाणा में धान खरीद में देरी, मंडियों में अव्यवस्थाओं और फसल सत्यापन में आ रही दिक्कतों को लेकर कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सरकार के दो साल पूरे होने पर रिपोर्ट कार्ड पेश किया है, लेकिन मंडियों में...

नशे की लत में पोते ने दादी के घर से चुराए लाखों के गहने, नग्गल पुलिस ने किए बरामद

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला के नग्गल थाना क्षेत्र के गांव मेहला में नशे की लत के चलते एक युवक द्वारा अपनी ही दादी के घर से गहने चोरी करने का मामला सामने आया है। करीब 19 वर्षीय आरोपी सुल्तान सिंह ने कथित तौर पर घर में रखे संदूक से सोने के गहने चोरी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.