Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पटौदी बाईपास पर कार की टक्कर से पलटा टेंपो, नौ महिलाओं समेत 11 लोग घायल

Summer express, पटौदी (गुरुग्राम)। गुरुग्राम जिले के पटौदी बाईपास रोड पर शाम कार की टक्कर लगने से सवारियों से भरा टेंपो पलट गया। हादसे में नौ महिलाओं समेत कुल 11 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के समय टेंपो चालक ऊंचा माजरा स्थित वेयरहाउस में काम करने वाली महिलाओं को ड्यूटी समाप्त होने के बाद उनके घर छोड़ने जा रहा था। हादसे के बाद घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, सभी महिलाएं ऊंचा माजरा स्थित टीवीएस वेयरहाउस में काम करती हैं। शाम ड्यूटी खत्म होने के बाद वे टेंपो में सवार होकर खानपुर और नानूकलां स्थित अपने घरों के लिए रवाना हुई थीं। इसी दौरान पटौदी बाईपास रोड पर एक कार ने टेंपो को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर पलट गया। टेंपो में सवार लोगों को चोटें आईं और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में घायल रेनू (42), संगीता (30) और रामरति (39) को केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, राधा (36), सरिता (35), ज्योति (35), सुरेश देवी (50) और छह वर्षीय दूरबीन को पटौदी के श्री श्याम अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। इसके अलावा, तीन घायलों ज्योति (30), रजनी (38) और हरबीर (30) को पटौदी के उपमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें आगे के उपचार के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया।

दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद कार चालक अपना वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने और फरार चालक की पहचान करने में जुटी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश से गिरा तापमान, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा

Summer express, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई इलाकों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को गर्मी से राहत...

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

Summer express, चंडीगढ़। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हरियाणा में मौसम ने करवट ली है। हिसार, जींद, फतेहाबाद और भिवानी समेत कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। भिवानी में तेज आंधी चलने से मौसम का असर अधिक देखने को मिला। मौसम विभाग ने रविवार को भी...

पटौदी बाईपास पर कार की टक्कर से पलटा टेंपो, नौ महिलाओं समेत 11 लोग घायल

Summer express, पटौदी (गुरुग्राम)। गुरुग्राम जिले के पटौदी बाईपास रोड पर शाम कार की टक्कर लगने से सवारियों से भरा टेंपो पलट गया। हादसे में नौ महिलाओं समेत कुल 11 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के समय टेंपो चालक ऊंचा माजरा स्थित वेयरहाउस में काम करने वाली महिलाओं को ड्यूटी समाप्त होने के बाद उनके...

सोनीपत में ट्रक की टक्कर से ब्रेजा कार सवार तीन लोगों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, सोनीपत । हरियाणा के सोनीपत में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बड़वासनी निवासी बलबीर और सतबीर तथा दिल्ली के नजफगढ़ निवासी स्वीटी के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के...

अंबाला छावनी में आरएसएस का भव्य पथ संचलन, अनिल विज ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

Summer express, अंकुर कपूर ,अंबाला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 101वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर विजयदशमी के उपलक्ष्य में अंबाला छावनी में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब 220 स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया और अनुशासन के साथ शहर के प्रमुख बाजारों से संचलन करते हुए राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.